फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   boy who molested the girl police tied up rakhi from the victim to accused

राखी बंधवाकर छोड़ा: कई महीनों से युवती को तंग कर रहा था मनचला, पुलिस ने सीखाया सबक, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 19 Aug 2021 11:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 19 Aug 2021 11:01 PM IST
सार

16 वर्षीय किशोरी नगर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। माता-पिता मजदूरी करते हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक 20 वर्षीय युवक किशोरी को कई महीने से परेशान कर रहा था। आते-जाते उसका रास्ता रोकता और अश्लील टिप्पणी करता। किशोरी चुपचाप यह सह रही थी। 
 

विज्ञापन
boy who molested the girl police tied up rakhi from the victim to accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कई महीनों से किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे आरोपी युवक पर सख्त कार्रवाई करने की जगह पुलिस ने पीड़िता से राखी बंधवाकर छोड़ दिया। आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है। आरोपी ने किशोरी का घर से निकलना मुश्किल कर दिया था। डराने के लिए घर पर पथराव भी किया। पुलिस चौकी पर आरोपी को राखी बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

 
16 वर्षीय किशोरी नगर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। माता-पिता मजदूरी करते हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक 20 वर्षीय युवक किशोरी को कई महीने से परेशान कर रहा था। आते-जाते उसका रास्ता रोकता और अश्लील टिप्पणी करता। किशोरी चुपचाप यह सह रही थी। 
विज्ञापन


विरोध पर किया पथराव  
किशोरी ने परेशान होकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को आरोपी के घर जाकर घटना का विरोध जताया। आरोपी के परिजनों ने किशोरी के माता-पिता के साथ अभद्रता कर उन्हें भगा दिया। इससे मनचले का दुस्साहस और बढ़ गया। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर मंगलवार शाम किशोरी के घर पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था की मदद से की शिकायत 
पीड़ित परिवार ने किसी तरह साहस जुटाकर घटना की जानकारी समाजसेवी संस्था टीम शक्ति की मुखिया डॉ. दीपा त्यागी को दी। संस्था मदद के लिए आगे आई और बुधवार को पीड़िता की तहरीर थाने में दिलाई। दीपा त्यागी ने बताया कि कस्बा चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी और उसके साथी को हिरासत में ले लिया। पुलिस चौकी पर पुलिस ने पीड़िता से आरोपी को राखी बंधवाई। महीनों से परेशान करने वाला आरोपी को पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। किशोरी से माफी मांगने और राखी बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता ने कार्रवाई नहीं कराने की बात कहते हुए अपना प्रार्थनापत्र वापस ले लिया था। एक युवक का शांतिभंग में चालान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed