फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Boiling water thrown on live-in partner

Ghaziabad News: लिव-इन पार्टनर पर फेंका खौलता पानी, 40 प्रतिशत झुलसा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Boiling water thrown on live-in partner
खोड़ा। आजाद विहार में छह साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने कहासुनी के दौरान युवक पर खौलता पानी फेंककर उसे बुरी तरह झुलसा दिया। घटना के बाद वह युवक को अकेला छोड़कर भाग गई। 40 प्रतिशत झुलसे युवक को पिता और भाई ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दिल्ली के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीतापुर के महोली गांव निवासी रोहित नोएडा की निजी कंपनी में काम करता है। उसी कंपनी में सविता भी काम करती है। दोनों की जान-पहचान होने पर वह छह साल से आजाद विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं। रोहित के पिता विजय कुमार का आरोप है कि सविता की पहले एक युवक से शादी से हाे चुकी है लेकिन, वह रोहित को बिना बताए उसके साथ रहती है। मई में रोहित दस दिन पूर्व उनसे मिलने के लिए गया था। वहां दस दिन रहने के दौरान 18 मई को सविता ने महोली थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। वहां से जबरन बेटे को लेकर खोड़ा आ गई। उनका आरोप है कि इस बीच दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। 9 जून को वह छोटे बेटे मोहित से मिलने के बाद खोड़ा गए थे। तभी उनके पास रोहित ने सविता पर उसे जलाने का आरोप लगाया। वह मौके पर पहुंचे तो वह सड़क किनारे पड़ा था। दोनों उसे तुरंत झुलसी हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से को जला देखकर दिल्ली के अस्पताल भेज दिया। वहां उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टर आईसीयू में उसका उपचार कर रहे हैं। घटना की शिकायत पिता विजय ने खोड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने सविता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि महिला को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हालत पर नजर बनी है। डॉक्टरों से भी बात हुई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed