फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of elderly security guard found at home

Ghaziabad News: घर में पड़ा मिला बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Body of elderly security guard found at home
लोनी। अंजलि विहार कॉलोनी निवासी जगदीश (75) का शव सोमवार रात उन्हीं के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत होने की पुष्टि के बाद शव को मोर्चरी भिजवाया। एसीपी अंकुर विहार अमनदीप मौर्य ने बताया कि जगदीश एक निजी फैक्टरी में गार्ड की नौकरी करते थे। कॉलोनी स्थित मकान में वह अकेले रहते थे और आस पड़ोस के लोग ही उनका ध्यान भी रखते थे। सोमवार को जब देर रात तक पड़ोसियों ने उन्हें घर से निकलते हुए नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और दरवाजा खोला तो देखा कि बुजुर्ग का शव जमीन पर पड़ा मिला। एसीपी ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असल कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed