फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of a retired Navy sergeant was found lying in gutter

Ghaziabad News: नेवी से रिटायर्ड हवलदार का शव गटर में पड़ा मिला, पिछले सात दिनों से थे लापता

Thu, 08 Jan 2026 08:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Jan 2026 08:32 PM IST
सार

पिछले सात दिनों से लापता नेवी के रिटायर्ड हवलदार अजय कुमार का शव बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के पास गटर में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Body of a retired Navy sergeant was found lying in gutter
रिटायर्ड हवलदार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर के धेदा गांव से सात दिन से लापता नेवी से रिटायर्ड हवलदार का शव बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के पास गटर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

धेदा गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि मेरा बेटा अजय कुमार( 45) नेवी से हवलदार के पद से रिटायर है। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ गाजियाबाद की डीएलएफ कॉलोनी में रहते थे, वह एक जनवरी को अपने पिता के पास धेदा गांव आए हुए थे, 2 जनवरी को अजय कुमार मोबाइल का सिम लेने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद राजकुमार ने अपनी पुत्रवधु को फोन करके अजय के बारे में पूछा तो उन्हें पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने अजय की तलाश शुरू की, काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिले तो परिजनों ने मुरादनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। बृहस्पतिवार दोपहर अजय का शव रेलवे स्टेशन के पास गटर में पड़ा मिला। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed