{"_id":"6a5309cec815fd55a9091859","slug":"blood-stained-skirt-and-slippers-chips-packets-cold-drink-bottle-ghaziabad-murder-and-brutality-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: खून से सनी स्कर्ट और चप्पलें, चिप्स के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक, कैमरों में कत्ल से दरिंदगी तक 3 घंटे की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खून से सनी स्कर्ट और चप्पलें, चिप्स के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक, कैमरों में कत्ल से दरिंदगी तक 3 घंटे की कहानी
Sun, 12 Jul 2026 10:39 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 12 Jul 2026 10:39 AM IST
सार
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दरिंदगी की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सात वर्षीय बच्ची की सामूहिक दरिंदगी के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। आरोपी मासूम बच्ची को चिप्स व कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर एक निर्माणाधीन मॉल में ले गए। वहां तीसरी मंजिल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर राज खुलने के डर से हत्या कर नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गाजियाबाद में चार एकड़ में फैले निर्माणाधीन मॉल के गेट व बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरों और भीतर के दृश्यों ने खौफनाक वारदात की पूरी कहानी सामने ला दी। फॉरेंसिक टीम की जांच में निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में कई जगह खून के निशान मिले हैं।
कमरे के फर्श पर बिखरी रेत में मिले खून के धब्बे वारदात की भयावहता बयां कर रहे थे। मौके से बच्ची की खून से सनी स्कर्ट, चप्पल, चिप्स का खाली पैकेट और कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद हुई है।

Trending Videos
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से करीब 40 मीटर दूर शराब का पव्वा और बीड़ी के जले हुए टुकड़े भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ वारदात के वक्त आरोपी निगरानी भी कर रहे थे।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात, घटनास्थल पर पुलिस और अन्य
- फोटो : पीटीआई
राज खुलने के डर से की हत्या
बच्ची की मां ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी उनकी झुग्गी से करीब 60-70 मीटर दूर रहते हैं और उनके साथ ही मजदूरी करते हैं। बच्ची दोनों आरोपियों को अच्छी तरह पहचानती थी।
बच्ची की मां ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी उनकी झुग्गी से करीब 60-70 मीटर दूर रहते हैं और उनके साथ ही मजदूरी करते हैं। बच्ची दोनों आरोपियों को अच्छी तरह पहचानती थी।
मां का आरोप है कि करतूत सामने आने के डर से आरोपियों ने बेटी की हत्या कर दी। शव को जिस स्थान से फेंका गया, वहां भी खून के निशान मिले हैं। बच्ची का शव लिफ्ट एरिया में फैली बिजली की वायरिंग तोड़ता हुआ गिरा।
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात, घटनास्थल
- फोटो : पीटीआई
तीन घंटे तक बर्बरता
जांच में सामने आया कि शुक्रवार रात करीब 7:40 बजे दोनों आरोपी बच्ची को लेकर मॉल परिसर में दाखिल हुए थे। करीब सवा तीन घंटे बाद रात 11 बजे एक आरोपी बाहर निकलता दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने करीब तीन घंटे तक बर्बरता की।

पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण नूरनगर में हुआ बच्ची का दाह संस्कार
नंदग्राम की निर्माणाधीन बिल्डिंग में सात वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ सुबह साढ़े बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ डीसीपी सिटी धवल जायसवाल और कार्यवाहक एसीपी प्रियाश्री पाल मौजूद रहे। पुलिस ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर पहुंचकर मौका मुआयाना किया। बच्ची को जहां से फेंका गया, उस स्थल का भी निरीक्षण किया।

पुलिस आयुक्त ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल परीक्षण के बाद बच्ची का नूरनगर स्थित श्मशान घाट में दाह संस्कार किया गया। बच्ची के माता-पिता और दो बड़े भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। पीड़ित पिता ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात
- फोटो : पीटीआई
बच्ची के दाह संस्कार पर सैकड़ों लोगों ने श्मशान घाट पहुंचकर सांत्वना दी। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष सतीश शर्मा, वीर सिंह जाटव व पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, सुनील दत्त कर्दम, मांगेराम त्यागी, अक्षय वीर त्यागी, पुनीत, लव, आकांक्षा वर्मा और सुमित यादव आदि मौजूद रहे।
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात, घटनास्थल पर पुलिस और अन्य
- फोटो : पीटीआई
यह था पूरा मामला
गाजियाबाद के नंदग्राम में सात वर्षीय बच्ची की दरिंदगी के बाद निर्ममता से हत्त्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात दो आरोपी मासूम की चिप्स व कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल में ले गए। वहां तीसरी मंजिल पर दुष्कर्म किया, फिर राज खुलने के डर से हत्या कर नीचे फेंक दिया। बच्ची का लहूलुहान शव मॉल के तीसरे बेसमेंट में मिला।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक बिहार के अररिया का शहाबुद्दीन है, जबकि दूसरा नाबालिग है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है।
कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल ने बताया, बिहार के नालंदा का परिवार यहां रहकर मजदूरी करता है। इन दिनों परिवार झुग्गी से कुछ दूर राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल में काम कर रहा है। शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी लापता हो गई।
दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली, तो थाने में सूचना दी। बच्ची के परिजन व अन्य मजदूर उसे तलाशते हुए निर्माणाधीन मॉल में पहुंचे। वहां रात करीब साढ़े 12 बजे बेसमेंट के तीसरे तल पर सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव मिला।
परिजनों ने चार युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी अपनी झुग्गी में जाकर सो गए। उन्हें वहीं से पकड़ा गया।
छह मंजिल नीचे गिरा शव
इमारत में चार तल भूमि से ऊपर और तीन भूमि से नीचे बनाए जा रहे हैं। मासूम का शव सबसे निचले तल यानी छह मंजिल नीचे आकर गिरा था।
इमारत में चार तल भूमि से ऊपर और तीन भूमि से नीचे बनाए जा रहे हैं। मासूम का शव सबसे निचले तल यानी छह मंजिल नीचे आकर गिरा था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन