फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP's parivartan yatra reached Ghaziabad

गाजियाबाद पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा

Mon, 21 Nov 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 21 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
BJP's parivartan yatra  reached Ghaziabad
परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की परिवर्तन यात्रा 17वें दिन गाजियाबाद पहुंच गई। एनएच-24 स्थित एक रेस्टोरेंट से सोमवार को भाजपा की यह यात्रा सुबह साढे़ 9 बजे शुरू हुई। इससे पहले केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान और विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने पत्रकारों से बात कर यूपी की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कहा कि गाजियाबाद उद्योग नगरी के रूप में विख्यात रहा है, मगर वर्तमान में उद्योग के मामले में गुड़गांव का कहीं ज्यादा विकास हुआ है। हालत यह है कि अब गाजियाबाद के युवा भी गुड़गांव जॉब करने जाते हैं। यह सब प्रदेश सरकार की नाकामी का नतीजा है। उद्योगों को बिजली नहीं मिलती और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


पर्याप्त बिजली-पानी न मिलने से किसान परेशान हैं।मरियम नगर गेट पर आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हए संजीव बालियान ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में परिवर्तन निश्चित है। जनता चाचा-भतीजे की नौटंकी को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास सिर्फ  भाजपा ही कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रेम त्यागी, हेमंत त्यागी, राजीव अग्रवाल, लेखराज माहौर, बलदेव राज शर्मा, कृष्णपाल गुर्जर, भूपेंद्र चौधरी, सचिन डागर आदि मौजूद रहे। भाजपा की परिवर्तन यात्रा बस पर सवार होने को लेकर महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा के बीच जमकर हॉट टॉक हुई।


अशोक मोंगा बस में सवार होना चाहते थे, मगर अजय शर्मा ने यह कहते हुए उन्हें रोक दिया कि लखनऊ से जो नामों की लिस्ट आई है, उसमें मोंगा का नाम नहीं है। इस मुद्दे पर अशोक मोंगा और अजय शर्मा के बीच काफी देर तक गहमा-गहमी होती रही।

बाद में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के हस्तक्षेपर पर मामला शांत हुआ और अशोक मोंगा को बस में सवार होने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed