फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP MLA relative car trampled a person sitting on the road dragged him to death In Ghaziabad

UP: भाजपा विधायक के रिश्तेदार की कार से सड़क पर बैठे शख्स को रौंदा, दूर तक घसीटने से मौत, सामने आया VIDEO

Wed, 19 Jul 2023 12:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Jul 2023 12:40 PM IST
सार

गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके में सड़क पर बैठे हुए शख्स को भाजपा का झंडा लगी कार से रौंदने का मामला सामने आया है। कार चालक ने शख्स को टक्कर मारने के बाद गाड़ी के नीचे घसीटा भी। घटना में शख्स की मौत हो गई। 

विज्ञापन
BJP MLA relative car trampled a person sitting on the road dragged him to death In Ghaziabad
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में रोंगटे खड़े करने वाली खबर सामने आई है। यहां सड़क पर बैठे एक शख्स को कार ने रौंद दिया। कार सवार ने उसे कुछ दूर तक घसीटा भी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर बर्थ-डे मना रहे कार सवार कुछ युवकों ने मामले का वीडियो बना लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके में सड़क पर बैठे हुए शख्स को भाजपा का झंडा लगी कार से रौंदने का मामला सामने आया है। कार चालक ने शख्स को टक्कर मारने के बाद गाड़ी के नीचे घसीटा भी। घटना में शख्स की मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर सौरभ शर्मा को हिरासत में ले लिया है। आरोपी चालक बुलंदशहर जिले के शिकारपुर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोपी सौरभ महागुनपुरम का निवासी है। मंगलवार रात साढ़े 12 बजे कविनगर थाना इलाके में आरडीसी राजनगर के पुल के पास यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स सड़क के बीच में बैठा है। ऐसा प्रतीत होता है कि वो मजदूर या फिर मंदबुद्धि है। उसके पीछे की ओर से एक कार आ रही थी। देखते ही देखते कार ने उस शख्स को रौंद दिया। जैसे ही टक्कर लगी, सड़क पर बैठा शख्स कार के नीचे आ गया। हादसे के बाद कार चालक रुका नहीं, वह नीचे फंसे शख्स को घसीटते हुए ले गया। 

घटनास्थल से 20 मीटर दूर जन्मदिन पार्टी कर रहे थे युवक
घटनास्थल से महज 20 मीटर दूर कुछ युवक जन्मदिन पार्टी कर रहे थे। इस दौरान वो फेसबुक लाइव कर रहे थे। जैसे ही कार ने शख्स को रौंदा तो इन युवकों ने शोर मचाया। साथ ही आरोपी की गाड़ी रुकवाई। लेकिन तब तक कार के नीचे फंसा शख्स दम तोड़ चुका था। 

 

कविनगर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक व्यक्ति जोकि सड़क पर बैठा है, उसे एक कार ने टक्कर मारी। हादसे में उसकी मृत्यु हो गई है। प्रकरण की जांच की गई तो यह थाना कविनगर क्षेत्र से संबंधित है। मामले में थाना कविनगर में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। 


 

मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरोपी चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed