फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Big road accident in Bulandshahr, truck collided with eco van, many including two brothers died

Road Accident: बुलंदशहर में बड़ा हादसा, ट्रक ने इको वैन को मारी टक्कर, दो सगे भाई समेत चार की मौत, एक घायल

Tue, 08 Aug 2023 09:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Aug 2023 09:53 AM IST
सार

बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक ने ईको कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पलटते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में दो सगे भाई समेत चार की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है।
 

विज्ञापन
Big road accident in Bulandshahr, truck collided with eco van, many including two brothers died
हादसे में क्षतिग्रस्त इको गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो सगे भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डिबाई की दानपुर चौकी इलाके में सोमवार देर रात करीब 2:00 बजे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने एक इको कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पलटते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन


हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतकों की शिनाख्त जनपद संभल के थाना धनारी गांव गढ़ा निवासी (20) पुष्पेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार (25), दो भाई नीरज कुमार (30) और  प्रमोद कुमार की मौत हो गई। जबकि कार सवार मुकेश निवासी गिन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि हाल ही में मृतक जितेंद्र कुमार ने इको कार खरीदी थी। सोमवार को जितेंद्र अपने साथी नीरज की पत्नी को उसके मायके अतरौली इलाके के गांव सलेमपुर में छोड़ने के लिए आया था। उनके साथ अन्य मृतक व घायल भी थे। रात में कार सवार अतरौली से वापस नोएडा लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद से मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed