{"_id":"628c52403e2b7275c91c0f33","slug":"big-road-accident-in-bulandshahr-scorpio-and-canter-collision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr Road Accident: स्कॉर्पियो और कैंटर की टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो मासूम समेत पांच की मौत, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr Road Accident: स्कॉर्पियो और कैंटर की टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो मासूम समेत पांच की मौत, 6 घायल
Tue, 24 May 2022 09:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 May 2022 09:04 AM IST
सार
बुलंदशहर जिले में गुलावठी-बुलंदशहर हाईवे पर बराल गांव के पास कैंटर और स्कार्पियो की टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्कार्पियो के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के पांच श्रद्धुलाओं की मौत हो गई है, जबकि छह घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं।
जानकारी के अनुसार, गुलावठी-बुलंदशहर हाईवे पर बराल गांव के पास कैंटर और स्कार्पियो की टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बुलंदशहर के रहने वाले श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। बराल गांव के पास स्कॉर्पियो सड़क पर खड़ी कैंटर से जा टकराई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में सवार लोगों को कार से निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने पांच लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि गंभीर रूप से 6 घायलों को मेरठ मेडिकल भेजा गया है। डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

हादसे में मृत लोगों में हार्दिक माहोर (6) पुत्र हरेंद्र सिंह, वंश (5) पुत्र हरेंद्र सिंह, पारस (22) पुत्र ओम प्रकाश, शालू (22) पुत्री उमेश कुमार, निवासी देवीपुरा बुलंदशहर और हिमांशु अग्रवाल (25) पुत्र नीरज शामिल हैं।
हादसे में घायलों में जसवंत सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी काहिरा थाना कोतवाली देहात, दामिनी पुत्र ओम प्रकाश सिंह मोहल्ला कटरा फिरोजाबाद, सिन्की पुत्री ओमप्रकाश सिंह, रिंकी पत्नी हरेंद्र सिंह, हरेंद्र पुत्र रोशन लाल देवी, बेबी पुत्र रोशन लाल निवासी देवीपुरा बुलंदशहर शामिल हैं।