{"_id":"64813d2772f0ec689d08a936","slug":"big-revealing-minor-was-also-pressurizing-friends-for-conversion-in-ghaziabad-2023-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामले में नया खुलासा: 'अगर तुम उससे दोस्ती रखना चाहते तो उसे भी धर्म कुबूल कराओ, दोस्तों पर दवाब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामले में नया खुलासा: 'अगर तुम उससे दोस्ती रखना चाहते तो उसे भी धर्म कुबूल कराओ, दोस्तों पर दवाब...
Thu, 08 Jun 2023 11:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:37 AM IST
सार
ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए धर्मांतरण के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नाबालिग अपने दोस्तों पर भी धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। हालांकि नाबालिग ने जब अपने दोस्त से पूछा तो उसने साफ इनकार कर दिया। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद धर्मांतरण मामले में नया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए धर्मांतरण के मामले में नया खुलासा हुआ है। गाजियाबाद के राजनगर निवासी किशोर का धर्मांतरण कराने के बाद मास्टरमाइंड बद्दो उसे अपने मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहा था। उसके इशारे पर किशोर अपने चार दोस्तों पर धर्मांतरण का दबाव रहा था।
चारों से उसकी दोस्ती गेम खेलने के दौरान हुई थी। पुलिस ने बुधवार को दो से पूछताछ की तो यह नई जानकारी सामने आई। किशोर ने डिस्कॉर्ड एप पर ऐसे कई ग्रुप बना लिए थे। माना जा रहा है कि बद्दो इसी तरह चेन बनवाकर धर्मांतरण करा रहा था।
पुलिस ने एक किशोर को चंडीगढ़ और एक को फरीदाबाद से बुलाया था। दोनों राजनगर के किशोर के संपर्क में थे। किशोर उन्हें इस्लाम धर्म से जुड़ी जानकारी, वीडियो और यू-ट्यूब के लिंक व्हाट्सएप पर भेजता था। पुलिस यह मानकर चल रही है कि बद्दो इसी तरह पहले किसी किशोर का धर्मांतरण कराता था।
विज्ञापन
इसके बाद उससे ही उसके दोस्तों पर धर्मांतरण का दबाव डलवाता था। जब वे राजी हो जाते, तब वह उनसे खुद संपर्क करता। इधर, राजनगर के किशोर ने बद्दो को बताया कि एक लड़की से उसकी दोस्ती है। पुलिस का कहना है कि इस पर बद्दो आग बबूला हो गया था। उसने किशोर से कहा कि इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं है। दूसरे मजहब की लड़की से दोस्ती नहीं करनी चाहिए।

Trending Videos
अगर तुम उससे दोस्ती रखना चाहते तो पहले उसे भी इस्लाम धर्म कुबूल कराओ। इस पर किशोर ने दोस्त से पूछा लेकिन उसने साफ इन्कार कर दिया। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर चुकी है। उसने इस जानकारी को सही बताया है।