फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bhlandahahar Facebook id hack cheating mony

जिपं सदस्य की फेसबुक आईडी हैक कर हजारों की ठगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
bhlandahahar Facebook id hack cheating mony
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रीत विहार निवासी सुनील चौधरी कांग्रेस नेता है। वह वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को उनकी फेसबुक आइडी को हैक कर लिया गया। आइडी हैक करने के बाद उनके एक दोस्त को मैसेज किया गया कि उन्हें कुछ पैसों की जरूरत है। दोस्त ने पैसे का नाम आते ही हाल चाल पूछा तो कहा गया कि अस्पताल में जमा करने है, जल्दी करने है। जिसके बाद दोस्त ने कुछ नहीं देखा और दिए गए एक खाते में 20 हजार एक बार और 10 हजार दूसरी बार और पांच हजार तीसरी बार में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जिला पंचायत सदस्य को जानकारी हुई तो उन्होंने दोस्त को फोन मिलाया। तब उन्हें पूरी जानकारी दी। हालांकि, दोस्त की यह गलती रही कि उन्हें फोन करके जिपं सदस्य से भी बात कर लेनी चाहिए थी। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच साइबर सेल को भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed