{"_id":"6a2993d8071740905c02edc5","slug":"bar-elections-today-1286-voters-to-cast-their-votes-ghaziabad-news-c-133-1-bul1001-156962-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बार चुनाव आज, 1286 मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बार चुनाव आज, 1286 मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए आज बृहस्पतिवार को मतदान किया जाएगा। इसमें 1286 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। 15 इंस्पेक्टर, 30 से अधिक सब इंस्पेक्टर व 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पीएसी की तैनाती भी रहेगी।
मतदान के लिए सभी पदों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए है। एक काउंटर पर दो अधिवक्ताओं की ड्यूटी लगाई है। मतदान सुबह नौ बजे से शाम 4.30 बजे तक बार हॉल में संपन्न कराया जाएगा। शाम पांच बजे से गिनती होगी। उसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी। मतदान, मतगणना एल्डर कमेटी की देखरेख में होगी।
बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान किया जाएगा। इससे पहले विभिन्न पदों पर 17 पदाधिकारी और सदस्यों का निर्विरोध चयन हो चुका है। पिछले बार चुनाव की तनातनी को देखते हुए इस बार पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि 300 से अधिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
बार के चुनाव अधिकारी रुकन सिंह पायल ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 1286 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। किसी प्रकार की चुनाव गड़बड़ी न हो इसके लिए मतदान केंद्र के बाहर की मतदाता पर्ची दी जाएगी। उसमें अधिवक्ता का नाम, पिता का नाम और बार काउंसिल का रजिस्ट्रेशन नंबर व सीओपी नंबर लिखा होगा।
उस पर्ची की मतदान करने से पहले जांच होगी, जिससे कोई अधिवक्ता फर्जी वोट न डाल सके। अगर, किसी अधिवक्ता पर शक होता है तो उससे सीओपी नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की फोटो कापी मांगी जाएगी। साथ ही उसका मतदाता सूची से मिलान किया जाएगा। उसके बाद ही उसको मत पत्र दिए जाएंगे।