{"_id":"577809414f1c1b336079a991","slug":"bangles-are-bloodied-hand-in-the-murder-of-husbands","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतियों की हत्या में खून से सन रहे चूड़ी वाले हाथ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पतियों की हत्या में खून से सन रहे चूड़ी वाले हाथ
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : amar ujala
पहले प्रॉपर्टी डीलर धीरज और अब बिल्डर जितेंद्र की हत्या में मास्टर माइंड पत्नी निकली। सिर्फ यही नहीं शहर के पिछले छह हाईप्रोफाइल मर्डर में पत्नियों के चूड़ी वाले हाथ पतियों के खून से सने मिले। कभी उन्होंने संपत्ति के लिए हत्या कराई, तो कभी प्रेमी की खातिर। उधर, समाज शास्त्री टीवी सीरियल्स का असर और महिलाओं में घटती सहनशक्ति को इसकी बड़ी वजह मानते हैं।
विज्ञापन
26 जून की रात सदरपुर में हुई प्रॉपर्टी डीलर धीरज की हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी प्रीति ने प्रेमी देवर केसाथ मिलकर कराई थी। 29 जून को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया था। 26 जून की रात ही आरडीसी में बिल्डर जितेंद्र तोमर की हत्या की गई थी। एक जुलाई को पुलिस ने खुलासा किया कि पत्नी मालती और बेटे ने संपत्ति विवाद में उनकी हत्या की थी।
विज्ञापन
20 मई को सिहानी गेट क्षेत्र में धर्मपाल की हत्या की गई थी, जिसमें पत्नी मोनिका और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया था। यह हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने की गई थी। तीन मार्च को मोदीनगर में प्रमोद की हत्या की गई थी, जिसमें उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
वजह थी पत्नी के अवैध संबंध। इससे पहले 16 सितंबर 2015 को दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर मन्नू की मेरठ रोड पर गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने खुलासा किया था कि हत्या पत्नी शालिनी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर कराई थी। 25 फरवरी 2015 मुरादनगर में दिलशाद की हत्या की गई थी, जिसे पत्नी ने तीन साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। उसे पति पर अवैध संबंधों का शक था।
महिलाएं पहले सहती थीं, अब सहनशक्ति हो गई कम
‘महिलाएं पहले सहती रहती थी, अब उनकी सहनशक्ति कम हो गई है। दूसरे अब समाज में रिश्तों की अहमियत खत्म होती जा रही। लोगों में समझौता करने की प्रवृत्ति नहीं रह गई है। इसी का नतीजा है कि महिलाएं भी अपराध करने में नहीं हिचक रही हैं।’ - जेएल रैना, समाजशास्त्री