फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Baglamukhi Mahayagya will run for 41 days

कोरोना से मुक्ति के लिए 41 दिन तक चलेगा बगलामुखी महायज्ञ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Baglamukhi Mahayagya will run for 41 days
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना महामारी और वर्तमान में अन्य संकटों से मुक्ति के लिए डासना के शिवशक्ति धाम में शुक्रवार से माँ बगलामुखी महायज्ञ का आरंभ हुआ। यह यज्ञ एक मई से आरंभ होकर आगामी 41 दिन चलेगा। इसकी जानकारी डासना शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अभूतपूर्व संकट सनातन धर्मावलम्बियों पर आ पड़ा है। ऐसा संकट शायद ही कभी आया हो। एक तरफ तो कोरोना महामारी ने सम्पूर्ण मानवता के अस्तित्व को ही चुनौती दे रखी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छोड़कर और कोई नेता इस समस्या को समझ तक नहीं पाया है। ऐसे में भारत राष्ट्र और सनातन धर्मावलम्बियों की रक्षा के लिये दैवीय शक्तियों का आह्वान बहुत जरूरी हो गया है। वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को विजय और सद्बुद्धि की देवी माँ बगलामुखी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन शक्तिसाधकों के लिए बहुत विशिष्ट होता है। इस वर्ष माँ बगलामुखी जयंती 1मई 2020 से शिवशक्ति धाम डासना में प्रतिदिन सूर्यास्त से अर्धरात्रि तक हमारे अस्तित्व पर आए सभी संकटो के निवारण हेतु माँ बगलामुखी महायज्ञ किया जाएगा। यह महायज्ञ 41 दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed