फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad conversion case prepared a list of 250 questions and has done the scandal four years ago

Conversion Case: 250 सवालों की लिस्ट तैयार... चार साल पहले भी कर चुका है कांड, कई सबूत देख चौंका बद्दो

Sat, 24 Jun 2023 12:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2023 12:04 PM IST
सार

ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए धर्मांतरण कराने के मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो से रिमांड के दौरान पुलिस की पूछताछ जारी। बद्दो ने चार साल पहले चार लोगों का धर्मांतरण कराने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन
ghaziabad conversion case prepared a list of 250 questions and has done the scandal four years ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए धर्मांतरण कराने के मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो की 72 घंटे की रिमांड शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू हो गई। पहले दिन साढ़े पांच घंटे की पूछताछ में पुलिस उससे कुछ खास नहीं उगलवा सकी। हालांकि, डिजिटल डाटा रिकवर करने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। बद्दो ने चार साल पहले किसी से इंस्टाग्राम चैट में चार लोगों का धर्मांतरण कराने की बात स्वीकार की थी।

विज्ञापन

डिजिटल सबूत देख चौंका बद्दो
रिमांड पर पुलिस ने जब बद्दो से सवाल पूछने शुरू किए तो हर सवाल पर वह कहता रहा कि धर्मांतरण के बारे में कुछ नहीं जानता। जब पुलिस ने जुटाए डिजिटल साक्ष्यों को बद्दो के सामने रखकर सवाल पूछे तो वह चौंक गया। हालांकि, इसके बाद भी वह सवालों को नकारता रहा। पाकिस्तान से संबंध होने पर पुलिस के सवाल पर सिर्फ इतना बताया कि पाकिस्तान में उसकी रिश्तेदारी है। डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि रिमांड के दौरान शाहनवाज उर्फ बद्दो से कई सवाल पूछे गए, लेकिन वह हर सवाल पर इससे संबंध न होने की बात कहता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दो को लेकर 250 सवालों की सूची तैयार
रिमांड लेने से पहले पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य के आधार पर 250 सवालों की सूची तैयार की है। जिसके जवाब पुलिस को बद्दो से लेने हैं। रिमांड के पहले दिन बद्दो से सामान्य तरीके से पूछताछ की गई।
इंस्टाग्राम की चैट में मिले धर्मांतरण के सुबूत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्दो की इंस्टाग्राम आईडी से हुई अलग-अलग लोगों से बातचीत का डाटा पुलिस ने रिकवर किया तो उसमें चौंकाने वाली बात सामने आई। जिसमें करीब 4 साल पहले बद्दो ने एक व्यक्ति से चैटिंग करते हुए लिखा था कि उसने चार लोगों का धर्मांतरण करा दिया है। पुलिस को अभी चैटिंग करने वाले दूसरे व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इसके लिए पुलिस ने इंस्टाग्राम समेत इंटरनेशनल सीडीआर निकलवाने के लिए अलग-अलग कंपनियों को पत्र लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed