फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempted misdeed with Class 9 student in Khoda she fell from first floor

खोड़ा में नया कांड: 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, अस्मत बचाने के प्रयास में पहली मंजिल से गिरी

Sat, 20 Jun 2026 11:01 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा (गाजियाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Sat, 20 Jun 2026 11:01 PM IST
सार

16 वर्षीय किशोरी दिल्ली स्थित एक स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा है। उनके माता-पिता एक मकान में किराये पर रहते हैं। मकान के भूतल पर उनकी सगी बड़ी बहन पति और बच्चों के साथ किराये पर रहती है। इसी मकान के दूसरे तल पर आरोपी नाबालिग अपने माता-पिता और बहन के साथ रहता है और वह छात्रा के ही स्कूल में 10वीं का छात्र है। 

विज्ञापन
Attempted misdeed with Class 9 student in Khoda she fell from first floor
पहली मंजिल से कूदी किशोरी - फोटो : Freepik

विस्तार

गाजियाबाद के खोड़ा थानाक्षेत्र की रहने वाली 9वीं की छात्रा से शुक्रवार देर रात दो बजे के करीब पड़ोसी किरायेदार के नाबालिग बेटे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान नाबालिग से असमत बचाने के दौरान संघर्ष में पहली मंजिल से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गईं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। किशोरी ने मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार के बेटे और 10वीं के छात्र पर आरोप लगाया। पीड़िता पिता ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी दिल्ली स्थित एक स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा है। उनके माता-पिता एक मकान में किराये पर रहते हैं। मकान के भूतल पर उनकी सगी बड़ी बहन पति और बच्चों के साथ किराये पर रहती है। इसी मकान के दूसरे तल पर आरोपी नाबालिग अपने माता-पिता और बहन के साथ रहता है और वह छात्रा के ही स्कूल में 10वीं का छात्र है। हालांकि छात्रा की कक्षाएं सुबह और नाबालिग की दोपहर की पाली में संचालित होती हैं। आरोपी रात में छात्रा के कमरे में घुसकर जबरदस्ती करने लगा। अपनी अस्मत बचाने के दौरान छात्रा बालकनी से नीचे गिर गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीवरी बॉय की नौकरी करता है नाबालिग
स्कूल की छुट्टियां होने की वजह से नाबालिग एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। उसके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं।
 
विज्ञापन

तारों में उलझने से बची छात्रा की जान
छात्रा जिस मकान में रहती है उसके बाहर बिजली के तार भी हैं। अकसर जान को खतरा बनने वाले बिजली के तारों की वजह से ही छात्रा की जान बच पाई। जानकारी के अनुसार पहली मंजिल से गिरते समय छात्रा तारों में उलझ गई और इसके बाद नीचे गिरी। परिजन पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ले गए और वहां से जीटीबी रेफर कर दिया गया। वहीं, मामले में यह भी बात सामने आई है कि कुछ दिन पहले छात्रा और किशोर के बीच कहासुनी भी हुई थी और इस दौरान छात्रा को धमकी देने की बात भी सामने आई थी। पुलिस के अनुसार पीड़िता के गर्दन, सिर व चेहरे पर चोट आई है।

नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छात्रा के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed