फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to woo the Tyagi community with KC's support

Ghaziabad News: केसी के सहारे त्यागी समाज को साधने की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Attempt to woo the Tyagi community with KC's support
केसी त्यागी का स्वागत करते रालोद नेता। स्रोत: रालोद
गाजियाबाद। रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने केसी त्यागी को संसदीय बोर्ड में अध्यक्ष की जिम्मेदारी ऐसे समय पर दी, जब त्यागी समाज की भाजपा से नाराजगी की खबरें आ रही हैं। माना जा रहा है कि जयंत चौधरी का यह दांव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद को मजबूती देने का काम करेगा। रालोद मुखिया की त्यागी-जाट गठबंधन के सहारे एक बड़ा जनसमर्थन जुटाने की कोशिश ने विपक्षी दलों के साथ-साथ भाजपा के गुणा गणित को भी गड़बड़ाने का काम किया है।
विज्ञापन

मूलरूप से मोरटा निवासी केसी त्यागी की पश्चिमी त्यागी समाज में मजबूत पैठ मानी जाती है। यहां के वोटर की नब्ज को टटोलने में उनका अनुभव किसी से छिपा नहीं है। बिहार से राज्यसभा सदस्य रहते हुए भी उनका यहां के लोगों से सीधा जुड़ाव रहा। मौजूदा स्थिति को देखें तो एमएलसी चुनाव में टिकट मिलने का मुुद्दा हो या फिर सैंथली के राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या का प्रकरण, भाजपा से त्यागी समाज की नाराजगी लगातार बनी हुई है। इसको लेकर पंचायतें और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा रही हैं। इसी मौके को भुनाने के लिए रालोद-मुखिया ने केसी त्यागी को पार्टी में दूसरे नबंर की जिम्मेदारी साैंपी।
विज्ञापन

पिता की रालोद में एंट्री के साथ ही उनके बेटे अमरीश ने भी भाजपा को अलविदा कह दिया। अमरीश त्यागी ने गाजियाबाद, मेरठ- मुजफ्फरनगर में अपनी चहलकदमी तेज की है। इसी के साथ जिले की एक विधानसभा के रालोद के खाते में जाने की चर्चाएं भी तेजी से चल रही हैं। मोदीनगर विधानसभा में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के सामने हुए हंगामे और इसकी शिकायत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने की खबर के बाद इस चर्चा को और हवा मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केसी त्यागी का स्वागत किया :
रालोद संसदीय बोर्ड में अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर केसी त्यागी को रालोद के जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी, देवेंद्र चौधरी, अरुण चौधरी भुल्लन, देवपाल हरित, इंद्रजीत सिंह टीटू आदि ने बुके देकर सम्मानित किया। रामपाल चौधरी ने बताया कि केसी त्यागी को अहम दायित्व मिलने से रालोद को नई मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में रालोद पश्चिमी के साथ आसपास के राज्यों में भी अपनी पैठ को मजबूत करेगा और चौधरी चरण सिंह की मुहिम को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed