फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   atempt to murder on ration dealer fir Lodge

राशन डीलर के पति पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
atempt to murder on ration dealer  fir Lodge
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर धनौरा नैनसुख निवासी शशि देवी ने बताया कि वह वर्तमान में गांव में सरकारी राशन गल्ले  की दुकान चलाती हैं। गांव निवासी दूसरे पक्ष के बिसंबर सिंह व उनके पुत्र प्रेम, मेहरू, संजय और राहुल उनसे रंजिश मानते हैं। आरोप है कि गत ११ अप्रैल की शाम आरोपियों ने पीडि़ता के पति मोहनलाल को रास्ते में पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों ने मोहनलाल के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही जानलेवा हमला करते हुए उसका सिर फाड़ दिया और हाथ-पैर भी तोड़ दिए। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed