फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   As we will see a new 'Navrang'

नए रूप में नजर आएगा ‘नवरंग’

Tue, 26 Apr 2016 01:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 26 Apr 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
As we will see a new 'Navrang'
मनोरंजन - फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड स्थित सिनेमा घर ‘नवरंग’ अब नए रूप में नजर आएगा। सिनेमा घर के मालिक ने मनोरंजन कर विभाग से एनओसी नहीं ली है। इसकी वजह से यहां 31 मार्च के बाद कोई भी फिल्म नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन


सिनेमा के मालिक देविंदर सिंह ने बताया कि नवरंग फिलहाल जून तक बंद रहेगा। इसके बाद यहां मल्टीप्लेक्स बनाने का काम शुरू कराया जाएगा। उधर, डासना स्थित मधुबन टॉकिज अब हमेशा के लिए बंद हो गया है।
विज्ञापन


  मल्टीप्लेक्स की बाढ़ ने पुराने सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों को बंद कर दिया है। शहर के अधिकांश टॉकिज खर्चा न निकाल पाने के कारण बंद हो गए हैं। कुछ ऐसा ही नवरंग टाकिज के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालिक देविंदर सिंह ने बताया कि टॉकिज का खर्चा निकालना मुश्किल हो रहा था। इसलिए मार्च में मनोरंजन कर विभाग से नवीनीकरण नहीं कराया। प्लानिंग है कि टॉकिज के पुराने लुक को चेंज करके उसे मल्टीप्लेक्स का रूप दिया जाए। ठीक वैसे ही जैसे चौधरी सिनेमा की जगह अब चौधरी सिनेप्लेक्स बनाया गया है।


  दूसरी ओर डासना स्थित मधुबन टॉकिज भी अब बंद हो गया है। टॉकिज के मैनेजर प्रदीप सेठ ने बताया कि पुरानी मशीनें होने की वजह से पुरानी फिल्मों का प्रिंट ही मिलता था। इसकी वजह से दर्शक भी कम ही आते थे। ऐसे में खर्च निकालना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed