{"_id":"65e62a75db30fe83900625f6","slug":"approval-of-rs-246-crore-for-the-development-of-loni-municipality-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1010-106976-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोनी नगरपालिका के विकास के लिए 246 करोड़ रुपये की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोनी नगरपालिका के विकास के लिए 246 करोड़ रुपये की स्वीकृति
विज्ञापन
लोनी। लोकसभा चुनाव से पहले लोनी नगरपालिका क्षेत्र के लिए बोर्ड बैठक में 246 करोड़ के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। 2024-25 में पिछली धनराशि मिलाकर करीब 446 करोड़ रुपये के विकास होंगे। इसमें सड़क, नाली, पार्कों के सौंदर्यकरण, जल निकासी, पिये जल समेत अन्य जगह खर्च किए जाएंगे।
सोमवार दोपहर खन्ना नगर कॉलोनी स्थित लोनी नगरपालिका में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अधिशासी अधिकारी केके मिश्रा समेत सभासद गण मौजूद रहे। बोर्ड बैठक में 246 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सीएनडीएस कंपनी को 1 करोड़ 86 लाख रुपये देने पर सहमति बनी है। कंपनी जल निकासी समेत अन्य विकास कार्य करेगी। वहीं, दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर बने नालों की कनेक्टिविटी का काम तीन दिनों में शुरू हो जाएगा।