{"_id":"60e0a8bf4ae88c06a050ef57","slug":"angry-people-burnt-effigy-of-rakesh-tikait-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: गाजियाबाद में वाल्मीकि समाज ने राकेश टिकैत का फूंका पुतला, आंदोलन को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: गाजियाबाद में वाल्मीकि समाज ने राकेश टिकैत का फूंका पुतला, आंदोलन को हटाने की मांग
Sat, 03 Jul 2021 11:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:43 PM IST
सार
इंदिरा विहार वार्ड -4 के सभासद सोनू कुमार के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोग सुबह के समय इंदिरा विहार में राणाजी चौक पर इकट्ठा हुए। प्रदर्शन के दौरान खोड़ा के लोगों ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन
किसान नेता राकेश टिकैत का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हुई घटना के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को खोड़ा के इंदिरा विहार में वाल्मीकि समाज के लोगों ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
गुस्साए लोगों ने यूपी गेट से किसानों को हटाने की मांग की। सड़क खाली न कराने पर नाराज लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी। इंदिरा विहार वार्ड -4 के सभासद सोनू कुमार के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोग सुबह के समय इंदिरा विहार में राणाजी चौक पर इकट्ठा हुए।
प्रदर्शन के दौरान खोड़ा के लोगों ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का पुतला फूंककर विरोध जताया। उनका आरोप है कि पिछले दिनों दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर किसानों द्वारा वाल्मीकि समाज के लोगों पर प्रहार किया। इससे पूरे समाज के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में गुस्साए लोगों ने घटना को लेकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि किसान अपने खेतों में काम कर रहे हैं। यूपी गेट पर आंदोलन सिर्फ लोगों को परेशान करने के लिए चल रहा है। सात महीने से दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद पड़ा है। इससे आम लोगों को परेशानी होती है।

लोगों ने पुतला फूंकने के दौरान आंदोलनकारियों को सड़क से हटाने की मांग की। ऐसा न होने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी। सभासद सोनू कुमार ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुई घटना की निंदा की।