{"_id":"66c714885bc6aa80ef061664","slug":"angered-by-love-affair-brothers-strangled-their-sister-to-death-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई बने जल्लाद: प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने गला दबाकर बहन की हत्या की, बोरे में भरकर फेंकने जा रहे थे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई बने जल्लाद: प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने गला दबाकर बहन की हत्या की, बोरे में भरकर फेंकने जा रहे थे शव
Thu, 22 Aug 2024 04:06 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, छतारी (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, छतारी (बुलंदशहर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:06 PM IST
सार
पुलिसकर्मी बाइक से गश्त कर रहे थे। तभी सामने से एक बाइक पर दो युवक जा रहे थे, जिनके पास बोरा था। पुलिस कर्मियों ने युवकों को रोका और पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के थाना क्षेत्र के बीकुपुर रामनगर गांव में गुरुवार सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने बहन की हत्या कर शव को फेंकने जा रहे दो भाइयों को पकड़ लिया। आरोपी बोरे में शव को रखकर बंबे में फेंकने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि छतारी थाना क्षेत्र के बीकुपुर रामनगर गांव में गुरुवार सुबह करीब चार बजे पुलिसकर्मी बाइक से गश्त कर रहे थे। तभी सामने से एक बाइक पर दो युवक जा रहे थे, जिनके पास गेहूं का बोरा था। पुलिस कर्मियों ने युवकों को रोका और पूछताछ शुरू की। युवकों का कहना था कि वह घर का कूड़ा बाहर फेंकने जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों को शक हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बोरे को खोलकर देखा तो उसमें युवती का शव मौजूद था। कुछ देर के लिए पुलिसकर्मी भी आश्चर्यचकित रह गए। इसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन