फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An underpass will be built in Adauli on National Highway-34

Ghaziabad News: नेशनल हाईवे-34 पर अडौली में बनेगा अंडरपास, खर्च होंगे 50 करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
An underpass will be built in Adauli on National Highway-34
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर बुलंदशहर के अडौली में अंडरपास बनाने की कवायद शुरू हो गई है। हाईवे संचालन कंपनी ने अडौली में आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलते ही करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास का निर्माण शुरू होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अडौली के पास हादसे काफी बढ़ गई हैं। आए दिन वाहन चालक और पैदल सड़क पार करने वाले यात्री हादसे का शिकार होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने अडौली के पास होने वाले हादसों को रोकने के लिए आवाज उठाई थी। इसके बाद हाईवे संचालन कंपनी क्यूब हाईवे ने स्थायी समाधान निकालते हुए अंडरपास का प्रस्ताव तैयार किया। अंडरपास बन जाने से न सिर्फ हादसों पर रोक लगेगी बल्कि राहगीरों और ग्रामीणों को भी आवाजाही में राहत मिलेगी। क्यूब हाईवे के प्रोजेक्ट हेड अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि अडौली में अंडरपास बनाने के लिए एनएचएआई को प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर 50 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed