{"_id":"68b5e25170c55df9b70a3e32","slug":"an-eight-year-old-child-was-bitten-by-a-dog-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-712191-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आठ साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आठ साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा
विज्ञापन
स्टार रामेश्वरम सोसायटी में बच्चे को कुत्ते ने काटा। स्रोत: परिवार
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित स्टार रामेश्वरम सोसायटी में रविवार शाम आठ साल के बच्चे को लावारिस कुत्तों ने काट लिया। बेसमेंट से खेलने के लिए जाते समय दो कुत्ते उस पर झपट पड़े। कुत्ते पकड़कर ले जाने की शिकायत नगर निगम में की गई है।
इस संबंध में एओए उपाध्यक्ष ललित गुप्ता ने बताया कि रविवार शाम एफ-बी601 निवासी देवेंद्र चौधरी का आठ साल का बेटा नक्श अकेले खेलने के लिए जा रहा था। कुत्तों की डर की वजह से वह बेसमेंट से होकर जा रहा था, वहीं दो कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और पैर में काट लिया। आसपास जा रहे लोगों ने उसे बचाया और परिजनों को सूचना दी। उनका कहना है कि हम नगर निगम को काटने वाले कुत्तों को पकड़कर ले जाने के लिए कई बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन वह टीकाकरण के बाद यहीं छोड़ गए। निगम को फिर से सूचना देने के साथ कुत्ते पकड़कर ले जाने की अपील की गई है।
डॉग फ्री सोसायटी होने तक बच्चे करेंगे प्रतिदिन प्रदर्शन
सह-कोषाध्यक्ष चिंकी ने बताया कि हमारी सोसायटी में बच्चे कुत्तों के आतंक की वजह से खेल नहीं पा रहे हैं, इसलिए जब तक यह डॉग फ्री नहीं होगी, बच्चे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। सोमवार शाम को बच्चों ने बेसमेंट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हम अन्य सोसायटियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। हमें डॉग फ्री सोसायटी चाहिए, ताकि हमारे बच्चे बिना डर के आजादी से घूम सकें।