फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An 88 year old father approached Bulandshahr DM with his son's complaint

Bulandshahr: आंखों में आंसू लेकर मजिस्ट्रेट के पास पहुंचा पिता, डीएम साहब ने निभाया बेटे का फर्ज; सुनी फरीयाद

Fri, 24 Nov 2023 04:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Nov 2023 04:27 PM IST
सार

88 साल के बुजुर्ग पिता अपने बेटे की शिकायत लेकर बुलंदशहर डीएम के पास पहुंचे। जहां डीएम सीपी सिंह ने बुजुर्ग के बेटे से तत्काल बात की और अपने कर्तव्य के बारे में बताया।

विज्ञापन
An 88 year old father approached Bulandshahr DM with his son's complaint
डीएम से बुजुर्ग ने बेटे की शिकायत की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी को उसके इकलौते बेटे ने घर से निकाल दिया। आरोप है कि इससे पहले आरोपी ने पूरी संपत्ति अपने नाम करा ली थी। पीड़ित बुजुर्ग ने डीएम से वृद्धाश्रम भिजवाने की गुहार लगाई तो डीएम ने बुजुर्ग के बेटे को उसके दायित्व और कर्तव्य याद दिलाए। जिस पर बुजुर्ग का बेटे उन्हें घर ले जाने के लिए तैयार हो गया है। 

विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने डीएम सीपी सिंह से मुलाकात कर बताया कि वह कृषि अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका इकलौता बेटा नोएडा की एक बड़ी कंपनी में महाप्रबंधक के पद पर तैनात है। आरोप है कि आरोपी बेटे ने उनकी संपत्ति अपने नाम कराते हुए घऱ से निकाल दिया। जिसके चलते फिलहाल वह अपनी बेटी के यहां रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बुजुर्ग ने डीएम से गुहार लगाई कि उन्हें वृद्धाश्रम भिजवा दिया जाए। डीएम ने बुजुर्ग से उनके बेटे का फोन नंबर लेकर फोन किया और उसके द्वारा किए गए कृत्य की निंदा करते हुए दायित्व और कर्तव्यों की याद दिलाई। डीएम सीपी सिंह के फोन पर समझाने के बाद उनका बेटा अपने पिता को साथ ले जाने के लिए तैयार हो गया।

विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने बेटे से बुजुर्ग पिता को साथ रखने और अच्छे से ख्याल रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि भविष्य में वह भी इसी अवस्था में पहुंचेंगे और यदि फिर संतान ने घर से बाहर निकाला तो उनके हालात भी ऐसे हो सकते हैं। डीएम सीपी सिंह द्वारा किए गए इस कार्य की चारो ओर सराहना हो रही है। 

अलीगढ़ वाले घर पर लगा दिया ताला
सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी का अलीगढ़ में घर है, जिसे बेटे ने अपने नाम करा दिया था। पिछले दिनों उस घर पर ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले गया था। पिता ने घर को खोलने और उसमें रहने के लिए बेटे से गुहार लगाई थी, लेकिन उसने सुनवाई नहीं की थी। रिश्तेदार और अन्य लोगों से भी सहयोग के लिए कहा गया, लेकिन बेटे ने सुनवाई नहीं की। डीएम के फोन करने के बाद बेटे ने जल्द अलीगढ़ वाले घर से ताला खोलने और पिता को अपने साथ रखने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed