फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of kidnapping a student from medical college

Ghaziabad News: मेडिकल कॉलेज से छात्रा को अगवा कर ले जाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Allegation of kidnapping a student from medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र में रहने वाली मेडिकल छात्रा कॉलेज से संदिग्ध हालत में लापता हो गई। छात्रा के पिता ने कॉलोनी में रहने वाले एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मसूरी क्षेत्र में एक काॅलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। दोनों बेटी अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में पढ़ती हैं। 30 जनवरी को दोनों बेटी कॉलेज गई थीं। बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन को मेडिकल कॉलेज छोड़कर अपने कॉलेज चली गई थी। दोपहर में जब वह अपनी छोटी बहन को लेने कॉलेज पहुंची तो वह वहां नहीं मिली। परिजनों ने छोटी बेटी की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। खोजबीन में पता चला कि काॅलोनी में रहने वाला साजिद भी अपने घर से लापता है। पीड़ित पिता ने साजिद के परिजनों से शिकायत की। उन्होंने अपने बेटे साजिद से बात की तो उसने खुद को बेंगलुरु में बताया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित ने साजिद पर छोटी बेटी को अगवा कर ले जाने की आशंका जताकर विजय नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed