फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After taking delivery of one thousand hookahs handed over fake notes of eight lakh rupees

चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया: एक हजार हुक्के की डिलीवरी लेकर थमा दिए आठ लाख के नकली नोट, शातिर गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 11:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Feb 2024 11:12 PM IST
सार

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया शातिर मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी ब्रजभान है। हाल में वह गुरुग्राम के सेक्टर 12 सिविल लाइन में रहता है।

विज्ञापन
After taking delivery of one thousand hookahs handed over fake notes of eight lakh rupees
नकली नोट - फोटो : विकास कुमार, अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में वीवीआईपी सोसायटी के पास तीन शातिरों ने एक हजार हुक्के का सौदा कर डिलीवरी करने वाले आयुष को आठ लाख के नकली नोट थमाकर भाग गए। घर जाकर जब आयुष ने बैग खोला तो चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखे नोट देखकर उसके होश उड़ गए। घटना 21 फरवरी की है। दिल्ली निवासी आयुष ने मामले में नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया शातिर मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी ब्रजभान है। हाल में वह गुरुग्राम के सेक्टर 12 सिविल लाइन में रहता है। पूछताछ में ब्रजभान ने बताया कि वह और उसका दोस्त अयान गुरुग्राम में एक बर्गर प्वाइंट पर काम करते हैं। अयान का दोस्त शहनवाज है। जिससे उसकी भी दोस्ती हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहनवाज ने किसी के जरिये 800 रुपये के हिसाब से एक हजार हुक्के खरीदने का सौदा किया था। जिनकी डिलीवरी लेने के लिए वह और अयान राजनगर एक्सटेंशन में आए थे। हुक्के का भरा बैग लेने के बाद उन्होंने नकली नोट आयुष को थमा दिए और वहां से भाग गए। एसीपी ने बताया कि ब्रजभान के पास से 80 नकली नोट बरामद किए हैं। इसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed