फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After completing the copy, the letter will be printed.

कॉपी जांचने के बाद भरना होगा संकल्प पत्र

Fri, 28 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Fri, 28 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
After completing the copy, the letter will be printed.
कॉपी जांचने के बाद भरना होगा संकल्प पत्र - फोटो : demo pic

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं जांच रहे परीक्षकों को इस बार संकल्प पत्र भी भरना होगा। संकल्प पत्र में परीक्षक कॉपी जांचने के दौरान अपनाए गए मानकों की जानकारी देंगे। केंद्र व्यवस्थापक केवी सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था पहली बार की गई है।

विज्ञापन


इस बार प्रत्येक विषय की कॉपी जांचने के बाद परीक्षक और मुख्य परीक्षक को संकल्प पत्र भरना होगा। कॉपी जांचते समय शिक्षक मनमर्जी से अंक नहीं दे सकते हैं। उन्हें शपथ पत्र में स्पष्ट करना होगा कि जिन बच्चों को 90 या इससे अधिक अंक दिए गए हैं,
विज्ञापन


उनकी कॉपी बिल्कुल सही तरह से जांची गई है। रैंडम चेकिंग के तौर पर उप प्रधान परीक्षक 15 फीसदी कॉपी जांचेंगे।  कॉपी जांचते समय यदि किसी प्रश्न का उत्तर गलत है तो उस पर क्रास का निशान लगाने के साथ ही शून्य मार्किंग करना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन के बाद अंकित नंबर को अंक के साथ ही शब्दों में भी लिखना होगा। प्रत्येक विषय की कॉपी के साथ शिक्षक को अपना नाम, कालेज का नाम और परीक्षक संख्या सभी कोट करना होगा।

बाद में, किसी विद्यार्थी के क्लेम करने पर ये भी मालूम हो सकेगा कि किस शिक्षक ने कॉपी जांची है। संकल्प पत्र में गलत जानकारी देने पर परीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।           

 
यह लिखना होगा संकल्प पत्र में
प्रमाणित किया जाता है कि परिषद द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए मूल्यांकन कार्य किया गया है। फिर भी यदि मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होऊंगा। इस क्रम में मेरे विरुद्ध जो भी कार्यवाही की जाएगी, मुझे मान्य होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed