ये कातिल नहीं 'खलनायक' है: प्रेमी ने हंसते हुए गुनाह कबूला, बोला- धोखे की सजा मौत; देखें दरिंदे का कबूलनामा
आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसका कहना है कि प्यार में धोखा देने की सजा सिर्फ मौत है, और उसने इसलिए आसमां को मौत के घाट उतार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये फिल्मी कहानी नहीं, खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी के कब्रिस्तान में हुई महिला आसमां की हत्या के खुलासे की कहानी है। जिसमें मृतका का प्रेमी अदनान कैमरे के सामने बड़े ही रौब में हत्या करने की बात कबूल रहा है। उसका कहना है कि प्यार में धोखा देने की सजा सिर्फ मौत है, और उसने इसलिए आसमां को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, वह संजय दत्त की फिल्म खलनायक के किरदार बल्लू बलराम से खुद को प्रभावित बता रहा है। उसे पुलिस कार्रवाई का न डर है और न आसमां की हत्या करने का कोई अफसोस।
यह है मामला
किसी अन्य युवक से बात करने के शक में प्रेमी ने मंगलवार को गला रेतकर विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी अदनान को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है।
खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी स्थित कब्रिस्तान में मंगलवार दोपहर स्थानीय लोगों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। गला रेतकर महिला की हत्या की गई थी। आसपास खून के धब्बे पड़े थे और गले से खून बह रहा था। महिला की शिनाख्त नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी आसमां (30) के रूप में हुई।
मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की तो नगर निवासी युवक अदनान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने अदनान को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। अदनान ने बताया कि कई साल से उसका आसमां से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जब फोन करता था तो प्रेमिका का नंबर व्यस्त आता था: अदनान
अदनान ने पुलिस को बताया कि आसमां के पास छोटा मोबाइल था, जिसमें ठीक से आवाज नहीं आती थी। ऐसे में उसने कुछ दिनों पहले दस हजार रुपये का नया मोबाइल दिलाया था। जब वह फोन करता तो आसमां का नंबर व्यस्त आता था। इससे उसे शक होने लगा कि आसमां किसी अन्य युवक से भी बात करती है।
आरोपी अदनान से मिलने कब्रिस्तान गई थी प्रेमिका
इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। खीरखानी स्थित कब्रिस्तान में वह दोनों अक्सर मिलते रहते थे। आसमां मंगलवार को भी अदनान से मिलने कब्रिस्तान आई थी। जहां उसको आसमां के फोन में अन्य युवकों के फोन नंबर और कॉल डिटेल मिली। गुस्से में आकर उसने आसमां के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।
हत्या की योजना बनाकर मिलने के लिए बुलाया
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी मिलने के बहाने हत्या की योजना बनाकर आया था। वह अपने साथ चाकू लेकर गया था। उसने आसमां को फोन करके मिलने को बुलाया और कब्रिस्तान में सुनसान जगह पर ले गया, जहां पर कोई देख न सके। मोबाइल देखने के दौरान ही हत्या कर दी। इसके बाद वहां से मोबाइल लेकर भाग गया।
मजदूरी करता है पति
आसमां का पति सलीम एक होटल पर मजदूरी करता है। जिससे उसका व परिवार का भरण पोषण होता है। वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह को भी होटल चला गया था। पुलिस के सूचना दिए जाने के बावजूद दिनभर कोई परिजन थाने नहीं पहुंचा। देर शाम को पति थाने पहुंचा लेकिन तहरीर नहीं दी।
महिला की शिनाख्त के बाद खीरखानी मोहल्ला निवासी उसके प्रेमी अदनान को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग में शक होने पर अदनान ने गला रेत कर आसमां की हत्या कर दी। आरोपी से अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। आसमां के परिवार से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। -रोहित मिश्र, एसपी देहात
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.