{"_id":"626de053026fce09014ea9cf","slug":"acid-was-poured-on-the-face-after-killing-the-woman-in-loni","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध : महिला की हत्या कर चेहरे पर डाला तेजाब, पर्स में मिला बागपत से लोनी का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध : महिला की हत्या कर चेहरे पर डाला तेजाब, पर्स में मिला बागपत से लोनी का टिकट
Sun, 01 May 2022 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 May 2022 06:50 AM IST
सार
उसका चेहरा तेजाब से झुलसा हुआ था। शव पर कई जगह चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि उसे पहले बेरहमी से पीटा गया हो, फिर गला दबाकर हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया हो।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नसबंदी तिराहा सब्जी मंडी रोड पर शनिवार सुबह 35 वर्षीय महिला का शव प्लास्टिक के कट्टे में बंद मिला। उसका चेहरा तेजाब से झुलसा हुआ था। शव पर कई जगह चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि उसे पहले बेरहमी से पीटा गया हो, फिर गला दबाकर हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया हो।
विज्ञापन
आसपास के लोगों को पुलिस ने शव दिखाया, लेकिन कोई पहचान नहीं कर सका। माना जा रहा है कि शव कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। महिला के पास पर्स मिला। इसमें बागपत से लोनी तक का बस का टिकट था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला बागपत की हो सकती है। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने गाजियाबाद के साथ दिल्ली और बागपत पुलिस को महिला का फोटो भेजा है। चोट के सबसे ज्यादा निशान हाथ पर थे। पुलिस का मानना है कि ऐसा भी हो सकता है कि महिला के हाथ बांधकर पीटा गया हो। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी पर रखवाया है।
विज्ञापन
अगर इस अवधि में शिनाख्त नहीं हो पाती है तो अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। नसबंदी कॉलोनी से थोड़ी दूरी पर ही दिल्ली की सीमा है। संभावना यह भी है कि शव को दिल्ली से लाकर यहां फेंका गया हो। दिल्ली में हत्या करके लोनी क्षेत्र में फेंके जाने के कई मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
लूट के लिए नहीं की गई हत्या
पुलिस का मानना है कि हत्या की वजह लूटपाट नहीं लग रही है। महिला के शव पर गहने मिले हैं। ये लाखों रुपये कीमत के हैं। अगर लूटपाट मकसद होता तो हत्यारा इन्हें भी लूट ले जाता।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले
पुलिस ने नसबंदी तिराहा से सब्जी मंडी रोड पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उम्मीद है कि देर रात या तड़के महिला का शव लाया गया। इस दौरान कई वाहन इस रास्ते से गुजरते मिले लेकिन महिला को किस में लाया गया होगा, इसका कोई अंदाजा नहीं लग सका।