फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Acid attack victim dies during treatment

Ghaziabad News: तेजाब पीड़िता की उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Acid attack victim dies during treatment
गाजियाबाद। शास्त्रीनगर चौराहे पर तेजाब से झुलसी महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कविनगर पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ एसिड अटैक के साथ-साथ हत्या की धारा बढ़ाकर चार्जशीट दाखिल की है। आरोपी पति विश्वजीत कर्मकार जेल में है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि 25 मई 2025 की दोपहर शास्त्रीनगर चौराहे पर एक महिला पर आरोपी विश्वजीत कर्मकार ने कांच की बोतल से तेजाब उड़ेल दिया था। उपचार के दौरान करीब डेढ़ माह बाद महिला की मौत हो गई। बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। आरोपी विश्वजीत कर्मकार मूल रूप से ग्राम भवलाबोला कांशीगंज थाना जियागंज जिला मुर्शिदाबाद पश्चिमी बंगाल का है। घटना के दौरान पत्नी के साथ जनता कालोनी महेंद्रा एन्क्लेव शास्त्रीनगर में रह रहे थे। कोलकाता के मुस्ताबाद में दोनों ने शादी की थी।
विज्ञापन

प्रेम विवाह के 18 वर्ष बाद दोनों में विवाद हो गया। दंपती के दो बच्चों में एक बेटा 17 वर्ष और बेटी नौ वर्ष की है। आरोपी सराफ के शोरूम पर आभूषणों की सफाई का काम करता है। आभूषण साफ करने के काम में आने वाले तेजाब की बोतल लेकर आया था। उनकी पत्नी राजनगर में एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां नौकरी करती थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चंडीगढ़ में नौकरी करने वाले युवक से उसकी दोस्ती है। इसी शक पर उसने पत्नी के मुंह पर तेजाब डाला था जो गर्दन, सीना और पेट तक पहुंच गया। भीड़ ने घटनास्थल पर ही आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पत्नी से इसलिए खिन्न था कि उसकी नौ वर्षीय बेटी को अपने दोस्त के घर में छोड़ दिया था। बताया कि महिला की तेजाब हमले में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी पर हत्या की धाराएं तरमीम कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed