{"_id":"6a5a8f4d3ed487f20301a4d8","slug":"accused-of-swindling-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-933667-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फ्लैट और दुकान बेचने का झांसा देकर 2.09 करोड़ ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फ्लैट और दुकान बेचने का झांसा देकर 2.09 करोड़ ठगने का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। एएसआर बिल्डर सेंट्रल एवेन्यू और राइट अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के मालिकों पर दुकान और फ्लैट बनाकर बेचने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का एक ओर मामला सामने आया है। पूर्व में 30 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के आरोपियों के खिलाफ रिवर हाइट्स सोसायटी में रहने वाले नितिन शर्मा ने 1.82 करोड़ और उनकी सहयोगी पूजा मल्होत्रा निवासी नंदग्राम ने 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने कंपनियों के मालिकों और स्टाफ सहित 13 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट्स सोसायटी में रहने वाले नितिन शर्मा के मुताबिक एएसआर बिल्डर सेंट्रल एवेन्यू के बिल्डर संदीप गुप्ता व प्रवीण गुप्ता व सेल्स मैनेजर सारिका शर्मा, दीपक शर्मा उर्फ नितिन शर्मा से उनकी मुलाकात हुई। बताया कि आरोपियों ने राजनगर एक्सटेंशन में व्यावसायिक दुकान बनाकर बेचने और राइट अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के मालिक वरुण मक्कड़ व निधि मक्कड़ ने चार फ्लैट बेचने का झांसा देकर एक करोड़ 82 लाख रुपये ले लिए।
आरोपियों ने मुनाफे का भी वादा किया था। समयावधि पूर्ण होने के बाद उन्होंने न दुकान दी और न ही फ्लैट दिए गए। रुपये वापस मांगने पर उनके स्टॉफ ने एसएसीएसटी एक्ट का फर्जी केस दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित नितिन शर्मा का आरोप है कि उनकी सहयोगी पूजा मल्होत्रा निवासी नंदग्राम से भी आरोपियों ने 26.99 लाख रुपये फ्लैट और दुकान देने के नाम पर धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन
एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी संदीप गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, आर्यन गुप्ता, दीपक शर्मा उर्फ नितिन शर्मा, सारिका शर्मा, सुरभि, मानसी सिंह, अंकुर सिंघल, रेनू सिंघल, हनी गिल, प्रेम गिल, वरुण मक्कड़ और निधि मक्कड़ सहित 13 आरोपियों के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। इससे पूर्व भी इनके खिलाफ केस दर्ज हैं। मामले की जांच की जा रही है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
......