{"_id":"5ee5ffac8ebc3e433f0b3f6b","slug":"a181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन रीना भाटी ने किया जनसम्पर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन रीना भाटी ने किया जनसम्पर्क अभियान
विज्ञापन
चेयरमैन रीना भाटी ने किया जनसम्पर्क अभियान - केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बांटे पर्चे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रीना भाटी ने रविवार को इलाके में परिवार सम्पर्क अभियान चलाया। इस बीच चेयरमैन ने लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटकर केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों के पर्चे भी बांटे। चेयरमैन रीना भाटी ने बताया कि आर्दश नगर में करीब 80 लोगों के घर जोर डोर-टू-डोर सम्पर्क अभियान किया। इस दौरान लोगों से तमाम समस्याओं के बारे में वार्ता की और फिर उन्हें मास्क व सैनिटइजर देकर कोरोना की रोकथाम में नियम का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की। इसके अलावा लोगों को केंद्र सरकार के दो वर्ष और प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर अभी तक की उपलब्धियां और विकास कार्यों के पर्चे बांटकर जागरूक किया। इस बीच राकेश, होतीलाल, दुर्गेश, सचिन, राजबीर और राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। ------------- सुमित कुमार