फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A person drowned in the Gang canal in Ghaziabad

Ghaziabad: गंग नहर में डूबा एक शख्स, दोस्तों के साथ गया था नहाने

Sun, 20 Apr 2025 05:49 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 05:49 PM IST
सार

गंग नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया 17 साल का अभिषेक सैन शनिवार को डूब गया। इसकी सूचना उसके दोस्तों ने पुलिस को दी। फिलहाल NDRF की टीम लड़के की तलाश कर रही है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन
A person drowned in the Gang canal in Ghaziabad
गंग नहर में डूबे लड़के की तलाश करती NDRF की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर में दोस्तों के साथ गंग नहर घाट पर नहाने आया बारहवीं का छात्र पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने निजी गोताखोरों की मदद से नहर में उसकी तलाश शुरू की। रविवार को एनडीआरएफ की टीम ने छात्र की तलाश में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


एक माह में नहर में डूबे दो युवक
गाजियाबाद प्रहलादगढ़ी निवासी बारहवीं का छात्र अभिषेक सैन उम्र 17 साल शनिवार को अपने दोस्तों सुंदर व योगेश के साथ नहाने आया था। नहाते समय अभिषेक गहरे पानी में चला गया, खुद को डूबता देख उसने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां नहा रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और निजी गोताखोरों की मदद से छात्र की नहर में तलाश शुरू की। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने छात्र की तलाश में सर्च अभियान चलाया लेकिन छात्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

A person drowned in the Gang canal in Ghaziabad
अभिषेक सैन - फोटो : फाइल फोटो
गर्मी बढ़ते ही नहर में नहाने वालों की बढ़ती है भीड़
गर्मियां बढ़ते ही गंग नहर घाट पर नहाने वालों की भीड़ बढ़ने लगती है। दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद, मोदीनगर, साहिबाबाद, लोनी आदि स्थानों से लोग मुरादनगर नहर में गर्मियों में नहाने आते हैं। स्थानीय लोगों ने नहर पर पीएसी या एनडीआरएफ टीम की तैनाती की मांग की है। वहीं, स्थानीय शख्स हरभजन सिंह ने बताया गर्मियों में गंग नगर घाट पर नहाने के लिए आने वाले लोगों को कोई सुविधा नहीं है। घाट पर ना तो नहाने के लिए लोहे की चेन लगी है। इसके अलावा बैरिकेटिंग भी टूटी है जिससे हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed