{"_id":"69824b652f171bd17c0888a8","slug":"a-garbage-transfer-station-will-be-built-on-the-land-acquired-in-indirapuram-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-816016-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंदिरापुरम में मिली जमीन पर बनेगा कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंदिरापुरम में मिली जमीन पर बनेगा कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम को इंदिरापुरम हैंडओवर हुए पूरे एक साल से अधिक समय बीतने के बाद अब प्राधिकरण की ओर से कचरा निस्तारण के लिए भूमि दी गई है। नगर निगम की ओर से इस भूमि पर कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से डीपीआर तैयार किया जा रहा है। लगभग 10000 स्क्वायर मीटर जमीन पर पहले कूड़े की छटाई होगी। इसके बाद इसे निस्तारण के लिए भेजा जाएगा।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि इंदिरापुरम क्षेत्र के आंतरिक तथा मुख्य मार्गों की सफाई व्यवस्था को निगम की ओर से दुरुस्त किया गया है। जीडीए की ओर से मिली भूमि पर ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में भी निगम की ओर से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एमआरएफ सेंटर पर भी प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण को लेकर कार्य चल रहा है। इंदिरापुरम हैंडओवर के बाद स्वास्थ्य विभाग लगभग 150 मैट्रिक टन कूड़े का निस्तारण प्रतिदिन कर रहा है। कचरे के निस्तारण के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से 10000 स्क्वायर मीटर जमीन मिलने के बाद अधिक तेजी और सरलता से कूड़े का निस्तारण संभव होगा। जीडीए की ओर से भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया को शुरू करा दिया गया है। जल्द ही निगम की ओर से इसपर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।