{"_id":"69f825a53157382a9f06382c","slug":"a-fire-broke-out-in-the-electric-panel-of-vardaan-apartment-society-located-in-the-indirapuram-area-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: इलेक्ट्रिक पैनल में लगी आग, लपटें देखते ही लोगों में मची भगदड़, फ्लैट तक फैलने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: इलेक्ट्रिक पैनल में लगी आग, लपटें देखते ही लोगों में मची भगदड़, फ्लैट तक फैलने से रोका
Mon, 04 May 2026 10:21 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 04 May 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Fire
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित वरदान अपार्टमेंट सोसायटी के इलेक्ट्रिक पैनल में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। यहां 8 फ्लैट बने हैं। आग की लपटें देखते ही स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने बताया कि सभी फ्लैट तुरंत लोगों की मदद से खाली करा लिए गए।
विज्ञापन
सूचना पर दमकल की भी टीम पहुंच गई। आग से घबराए बुजुर्ग दंपति को भी रेस्क्यू किया गया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। फ्लैट तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन