{"_id":"658b3014074c51740f019107","slug":"a-criminal-who-broke-into-a-house-and-committed-robbery-was-arrested-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-5205-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर में घुसकर डकैती डालने वाला एक बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर में घुसकर डकैती डालने वाला एक बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क न्यू राजधानी कॉलोनी स्थित घर में घुसकर दो लाख की डकैती के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। चार बदमाश अभी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं।
एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि 9 दिसंबर को रामपार्क न्यू राजधानी कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार वर्मा के घर पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश पड़ोस के खाली प्लाॅट को खरीदने की बात कहकर घर में घुसे थे। युवती को बंधक बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और 50 हजार के गहने लूट लिए थे। घटना के दौरान राजकुमार और उनकी पत्नी कहीं बाहर गए थे। पुलिस ने इस मामले में शहजाद निवासी पूजा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि अपने दो साथियों लस्सू निवासी अलीगढ़, सागर निवासी घोंडा चौक के साथ मिलकर घर के अंदर जाकर डकैती की थी। वहीं, दो अन्य साथी अनीस और जुबैर घर के बाहर खड़े होकर पहरा दे रहे थे। उसके हिस्से में 17 हजार रुपये आए थे।