फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A canter full of flour sacks overturned on the highway, causing traffic jam.

Ghaziabad News: हाईवे पर पलटा आटा के बोरों से भरा कैंटर, जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A canter full of flour sacks overturned on the highway, causing traffic jam.
डासना में केन्टर के पलटने से एनएच नौ पर लगा जाम। संवाद
डासना। वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर अनियंत्रित होकर कैंटर पलटने से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों ने अंडरपास का सहारा लिया लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने पर अंडर पास पर भी वाहन रेंगते नजर आए। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और बोरों को हाईड्रा की मदद से हटाया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन


वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ डासना सद्भावना कट पर बुधवार सुबह सवा चार बजे अज्ञात वाहन से टकराकर केन्टर सड़क पर पलट गया। केंटर में आटा और मैदा के बोरे भरे थे। कैंटर पलटने से बोरे सड़क पर बिखर गए। हादसे में चालक और क्लीनर कैंटर में फंस गए। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक और क्लीनर को केंटर से बाहर निकाला। हादसे में क्लीनर शाहिद निवासी अमरोहा के पैर में फैक्चर हो गया। जिन्हें जिला संयुक्त अस्पताल में रैफर कर दिया गया। कैंटर चालक शहजाद निवासी अमरोहा ने बताया कि आगे जा रहे वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उन्होंने केंटर पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वह अनियंत्रित होकर सदभावना कट पर पलट गया। आटा व मैदा खटीमा से लेकर दिल्ली जा रहे थे। हादसे बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के करीब एक घंटे बाद वेव सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और हाईड्रा की मदद से हाइवे पर पड़े बोरों और कैंटर को हटाया गया।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को एनएच नौ डासना स्थित सदभावना कट पर एक कैंटर सड़क पर पलटने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक और क्लीनर को अस्पताल भेजकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। हालांकि इस मामले में थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर दो घंटे तक पड़े रहे बोरे और ट्रक

डासना स्थित सदभावना कट पर करीब दो घंटों तक यातायात बाधित रहा। हालांकि वाहन चालक हाईवे पर विपरीत दिशा से होते हुए फ्लाईओवर के नीचे से वाहन लेकर गंतव्य की ओर रवाना हुए। हालांकि आसपास के अंडरपास पर भी वाहनों के संख्या अधिक होने से जाम की स्थिति रही। सुबह का समय होने के चलते हाईड्रा चालक को खोजने में भी काफी समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed