{"_id":"5bbce8bf867a552812416074","slug":"91539107007-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स-डे के चलते रहा रूट डायवर्जन, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स-डे के चलते रहा रूट डायवर्जन, लगा जाम
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स-डे के चलते रहा रूट डायवर्जन, लगा जाम
हिंडन (गाजियाबाद)। एयरफोर्स-डे पर विमानों ने आसमान में भले ही बेरोकटोक करतब दिखाए हों, लेकिन सोमवार सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक सड़कों पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। डायवर्जन के चलते वाहनों को जीटी रोड मोहननगर से निकाला गया। मोहननगर समेत ज्यादातर चौराहों पर जाम लगा रहा।
टीआई रमेश तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह 5.30 बजे से नौ बजे तक और फिर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक डायवर्जन रहा। इस दौरान वाहनों को हिंडन एयरबेस की ओर नहीं जाने दिया गया। भोपुरा से हिंडन एयरफार्स नागद्वार आने वाले सभी वाहन करनगेट चौकी चौराहा से बीकानेर गोलचक्कर होते हुए मोहन नगर से निकाले गए। राजनगर एक्सटेंशन से हिंडन नागद्वार होते हुए भोपुरा जाने वाले सभी वाहनों को करहेड़ा कट से अर्थला यू टर्न से मोहन नगर की ओर भेजा गया। मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स और करनगेट से नागद्वार के बीच वाहन नहीं चलेे। सोमवार का दिन होने के चलते सड़क पर वाहनों का दबाव भी अधिक था। इससे जीटी रोड पर जाम की स्थिति रही। परेड देखने के लिए दिल्ली-एनसीआर से वीवीआईपी समेत कई स्कूल के बच्चे हिंडन एयरबेस पहुंचे। व्यवस्था के लिए एयरफोर्स के जवान, सिविल डिफेंस के वॉलेंटियर, स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे।
एनएच 24 पर रेंगे वाहन
जीटी रोड होकर दिल्ली जाने वालों को डायवर्जन के चलते जाम से जूझना पड़ा। वहीं सड़क पर ट्राला खराब होने से समस्या और बढ़ गई। इस दौरान वाहन चालकों ने एनएच 24 का रूख किया। इससे एनएच 24 पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई। हालांकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे दिखे।