{"_id":"5b88502d42c79206ed67e039","slug":"91535660077-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलिवेटेड रोड के विस्तार का खाका खींचेगी सलाहकार फर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलिवेटेड रोड के विस्तार का खाका खींचेगी सलाहकार फर्म
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलिवेटेड रोड के विस्तार का खाका खींचेगी सलाहकार फर्म
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट तक बनी सिंगल पिलर एलिवेटेड रोड का नोएडा तक विस्तार करने के लिए फिजिबिलिटी और अलाइनमेंट रिपोर्ट तैयार करने के लिए जीडीए ने सलाहकार फर्म नियुक्त कर दी है। फर्म अक्तूबर तक रिपोर्ट तैयार कर सौंपेगी। एलिवेटेड रोड का विस्तार हिंडन कैनाल बैंक रोड से होते हुए नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक किया जाना है।
जीडीए यूपी गेट से हिंडन कैनाल बैंक रोड पर सिंचाई विभाग की जमीन पर पांच किमी तक रोड बनाएगा। इसके बाद हिंडन कैनाल बैंक रोड, हिंडन बैराज से होते हुए महामाया फ्लाईओवर तक होना है। नोएडा के हिस्से में आने वाली रोड का निर्माण नोएडा प्राधिकरण को करना है। एलिवेटेड रोड का विस्तार होने से नोएडा और दिल्ली की दूरी मिनटों की रह जाएगी। रोजाना गाजियाबाद से नोएडा और दिल्ली जाने वाले डेढ़ लाख से अधिक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट तक 10.30 किमी लंबी एलिवेटेड रोड बनने से दिल्ली की दौड़ हो गई है, लेकिन नोएडा तक पहुंचने की समस्या और यूपी गेट पर भविष्य में जाम की संभावनाओं को देखते हुए जीडीए एलिवेटेड रोड विस्तार की प्लानिंग पर काम तेज हो गया है। फिजिबिलिटी रिपोर्ट आते ही प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
जीडीए पांच किमी लंबी रोड पर खर्च करेगा 600 करोड़
जीडीए अधिकारियों के मुताबिक राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट तक बनी एलिवेटेड रोड की वर्तमान में लंबाई 10.30 किमी है। फिर यूपी गेट से हिंडन कैनाल बैंक रोड पर जीडीए की पांच किमी लंबी रोड बनाने की योजना है। इस पर जीडीए करीब 600 करोड़ खर्च करेगा। विस्तार योजना में कैनाल बैंक रोड सिंचाई विभाग की है। इससे आगे महामाया फ्लाईओवर तक की रोड का निर्माण नोएडा प्राधिकरण के जिम्मे होगा।
विज्ञापन
नोएडा के साथ मिनटों में पहुंचेंगे ग्रेटर नोएडा व दिल्ली
एलिवेटेड रोड के विस्तार की योजना में एलिवेटेड रोड के नए रूट में यह रोड हिंडन कैनाल रोड, हिंडन बैराज से होते हुए नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक जाएगी। इससे रोड की कनेक्टिविटी नोएडा-ग्रेटर नोएडा फ्लाईओवर से भी हो जाएगी। अभी एलिवेटेड रोड से राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट तक 10 मिनट में पहुंचा जा सकता है। विस्तार के बाद 20 से 30 मिनट में नोएडा, दिल्ली के साथ ग्रेटर नोएडा भी पहुंचा जा सकेगा।