{"_id":"68bb43df27cf2de07c037edd","slug":"837-lakh-rupees-withdrawn-from-two-bank-accounts-by-hacking-mobile-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-714959-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मोबाइल हैक कर दो बैंक खातों से निकाले 8.37 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मोबाइल हैक कर दो बैंक खातों से निकाले 8.37 लाख रुपये
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर निवासी जगदीश कंवल कोहली (80) के दो बैंक खातों से साइबर ठगों ने आठ लाख 37 हजार 632 रुपये ट्रांसफर कर लिए। 50 मिनट तक मोबाइल हैक कर साइबर ठगी को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि जगदीश कंवल कोहली के अनुसार एक सितंबर 2025 की सुबह उन्होंने क्रेडिट कार्ड का बिल भुगतान के लिए अपने मोबाइल पर अमेजन पे एप डाउनलोड किया और 9483 रुपये का भुगतान किया। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कस्टमर सपोर्ट से एक एपीके फाइल का लिंक आया। यह एपीके फाइल मोबाइल में स्वतः ही डाउनलोड हो गई। शाम छह बजे से 6.50 बजे तक उनके मोबाइल से 20 ट्रांजक्शन की गईं।
मोबाइल से जुड़े उनके इक्विटास स्मॉल फाइनेंस सेविंग बैंक खाते से दो लाख 88 हजार 816 और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड खाते से यूपीआई मोड पर पांच लाख 48 हजार 816 रुपये साइबर ठग ने अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। साइबर ठगी की जानकारी उन्हें शाम आठ बजे हुई।
विज्ञापन
एडीसीपी अपराध ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।