{"_id":"6823ab899dba7d91c502732e","slug":"83-thousand-transaction-in-the-bookmakers-fired-three-rounds-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-4931-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 83 हजार के लेनदेन में सट्टा कारोबारियों ने की तीन राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 83 हजार के लेनदेन में सट्टा कारोबारियों ने की तीन राउंड फायरिंग
विज्ञापन
साहिबाबाद। लोनी में सट्टे का कारोबार चलाने वाले वहीं के निवासी दानिश, कामरान और जैद ने 12 मई की रात टीलामोड़ के असालतपुर फरूखनगर निवासी असलम के घर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके साथ घर में अपनी जान बचाने के लिए छिपे असलम के साले आबिद और उनके बेटे आमिर से मारपीट भी की। मामला 83 हजार रुपये के लेनदेन का सामने आया है। क्षेत्र में खुलेआम आरोपियों ने फायरिंग की लेकिन पुलिस को इसकी सूचना दो घंटे बाद मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। असलम की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया।
दर्ज मुकदमे में असलम ने बताया कि उनके साले आबिद का बेटा आमिर आरोपियों के पास ही नौकरी करता है। आरोपियों ने उसे प्रतिदिन 500 रुपये के भुगतान पर नौकरी दी थी। सट्टा कारोबार में आमिर उनका हिसाब-किताब रजिस्टर में दर्ज करने का काम करता था। बताया कि दानिश, कामरान और जैद ने आमिर पर कारोबार का 1.13 लाख रुपये का उधार निकाला और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यहां तक कि जान से मारने की धमकी देकर आमिर की मां से 30 हजार रुपये जबरन वसूल भी कर लिए। इसके बाद बकाया 83 हजार रुपये के लिए जान से मारने की धमकी दी थी। बताया कि जान बचाने के लिए आबिद और आमिर उनके घर छिपने के लिए पहुंचे। आरोप है कि रात करीब 11ः45 बजे दानिश, कामरान और जैद व एक अन्य व्यक्ति तमंचा लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए बाहर आने को कहा। जब वह बाहर पहुंचे तब मारपीट शुरू कर दी और आमिर को खींचकर ले जाने लगे। इसी दौरान दानिश ने तमंचा निकालकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। किसी तरह वह घर के अंदर छिपकर बच पाए। आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग की। जब क्षेत्र के लोग एकत्र होना शुरू हुए तब आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने जान का खतरा जताते हुए पुलिस को बुलाया और तहरीर दी।
-- वर्जन--
आरोपी गैर-कानूनी तरीके से सट्टा-पर्ची का धंधा लोनी में संचालित करते हैं, ऐसी जानकारी शुरुआती जांच में सामने आई है। रुपयों के लेनदेन में विवाद होने का पता चला है। तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन