फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर: प्रमुख चौराहों पर लगेंगे बड़े बिजली बकाएदारों के नामों के बोर्ड-Cordination

गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर: प्रमुख चौराहों पर लगेंगे बड़े बिजली बकाएदारों के नामों के बोर्ड-Cordination

Sun, 25 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर: प्रमुख चौराहों पर लगेंगे बड़े बिजली बकाएदारों के नामों के बोर्ड-Cordination
चौराहों पर लगेंगे बड़े बिजली बकाएदारों के नाम के बोर्ड
विज्ञापन

बजली बिल जमा न करने वाले बड़े बकाएदारों के नाम के बोर्ड महानगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगाए जाएंगे। पावर कारपोरेशन ‘नेम एंड शेम’ अभियान के अंतर्गत इस तरह बड़े बिजली बकाएदारों पर शिकंजा कसेगा। बड़े बकाएदारों के नामों के साथ बकाया धनराशि भी लिखी जाएगी। ये बोर्ड सब-स्टेशनों पर भी लगाए जाएंगे।

शासन की ओर से बिजली चोरी रोकने और राजस्व वृद्धि के आदेशों के बाद कारपोरेशन ने योजना बनाकर कार्य शुरू कर दिया है। विभाग के 15 जून से शुरू हुए अभियान में अभी तक 2894 बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


वहीं, 489 बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई की गई है। कारपोरेशन ने कई नोटिस और योजनाओं में सहूलियत देने के बावजूद बड़े बकाएदार बिजली बिल जमा करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाएदारों से वसूली के लिए विभाग के ‘नेम एंड शेम’ अभियान के तहत विभाग की ओर से बोर्ड लगाने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों को चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इसी सप्ताह यह बोर्ड विभिन्न मार्गों पर लोगों को लगे दिखाई देंगे। विभिन्न सबस्टेशनों में खुले बिलिंग काउंटरों में बिल जमा करने आने वाले लोग भी बकाएदारों के नाम और जमा नहीं करने वाली राशि के बारे में जान सकेंगे।

चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ अभियान में सबसे पहले 20 बड़े बकाएदारों के खिलाफ प्रशासन के सहयोग से दो-तीन दिन में संयुक्त कार्रवाई शुरू की जाएगी।


वहीं, बकाएदारों के नामों के बोर्ड एक सप्ताह में प्रमुख चौराहों व सबस्टेशनों में लगवाए जाएंगे। बिजली चोरी को रोकने व राजस्व वृद्धि के विभाग के लक्ष्य के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed