फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   80 ration shops will be licensed for RTI

रेवड़ी की तरह बांटी राशन की 80 दुकानों का लाइसेंस होगा निरस्त

Tue, 04 Apr 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद Updated Tue, 04 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
80 ration shops will be licensed for RTI
अतुल गर्ग - फोटो : अमर उजाला
आचार संहिता से ठीक पहले गाजियाबाद में रेवड़ी की तरह बांटी गईं राशन की 80 दुकानों का लाइसेंस अब निरस्त किए जाएंगे। रिश्वत देकर दुकानें आवंटित किए जाने के आरोपों के बाद प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने इनकी जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


15 दिन में जांच पूरी कर इन दुकानों पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो जाएगी। गाजियाबाद के साथ-साथ अब प्रदेश भर में सपा शासनकाल के अंतिम महीनों में आवंटित हुई दुकानों की जांच की होगी। मंत्री के इन आदेशों से राशन डीलर्स और खाद्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग सोमवार को नगर निगम की ओर से शहर में एलईडी लाइट लगाने की योजना के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले सपा शासनकाल में राशन की दुकानें रेवड़ियों की तरह बांटी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले गाजियाबाद में 80 दुकानों को लाइसेंस दिया गया। उनके पास शिकायत पहुंची थी कि दुकानों के आवंटन में रिश्वत भी ली गई है। उन्होंने बताया कि  सपा शासनकाल के अंतिम महीनों में दिए गए राशन की दुकानों के लाइसेंस की आवंटन प्रक्रिया की जांच कराई जा रही है।

गड़बड़ियां मिलने पर आवंटन निरस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भी देखा जाएगा कि दुकानों के आवंटन में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद ही नहीं प्रदेश के सभी जिलों में इस तरह आवंटित की गईं दुकानों की जांच कराई जाएगी।

साहब! कार्ड है पर दुकानदार राशन नहीं देते
एलईडी लाइट योजना के शुभारंभ समारोह में स्थानीय महिलाएं शिकायत लेकर राज्यमंत्री अतुल गर्ग के पास पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके पास राशन कार्ड तो हैं, लेकिन कई महीनों से राशन नहीं मिल रहा।


कभी दुकानें बंद मिलती है तो कभी दुकानदार राशन पर्याप्त मात्रा में न मिलने का बहाना बना देता है। अब इन कार्डों का क्या करें। अतुल गर्ग ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वालों का सुबूत दें, बिना जांच कार्रवाई की जाएगी। राशन दुकानदार सुधर जाएं, अब गड़बड़ी चलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed