{"_id":"64d3ea4023ef1a4dd30728c4","slug":"79-lakh-cheated-from-a-girl-by-pretending-to-complete-the-task-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-173067-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Fraud: टास्क पूरा करने के नाम पर फ्रॉड, युवती से 79 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Fraud: टास्क पूरा करने के नाम पर फ्रॉड, युवती से 79 लाख ठगे
Thu, 10 Aug 2023 01:04 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:04 AM IST
सार
निशिका अग्रवाल को शातिरों ने ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर कमाई का झांसा देकर 79 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करके पहले कुछ रकम देकर विश्वास में लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विजयनगर के सिद्धार्थ विहार इलाके में प्रतीक ग्रांड सिटी निवासी निशिका अग्रवाल को शातिरों ने ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर कमाई का झांसा देकर 79 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करके पहले कुछ रकम देकर विश्वास में लिया। इसके बाद निवेश के नाम पर ठगी की।
विज्ञापन
निशिका अग्रवाल का कहना है कि उनके पास ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर कमाई करने के लिए एक मेसेज आया था। उन्होंने उस पर संपर्क किया तो उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। शुरुआत में उन्हें टास्क पूरा करने पर रुपये दिए गए। इसके बाद उनसे कुछ रुपये निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा मिलने की बात कही गई। ऐसा करके शातिरों ने उनसे 79 लाख रुपये निवेश करा लिए।
विज्ञापन
लेकिन जब उन्हें रुपये वापस नहीं मिले तो उन्हें शक हुआ और निवेश की गई रकम को निकालने का प्रयास किया। इस पर शातिरों ने 1.20 लाख रुपये निवेश करने पर ही रुपये वापस देने के शर्त बताई। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत करके केस दर्ज कराया। एसीपी नगर का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन