{"_id":"6070aade8ebc3ec899798010","slug":"73-corona-cases-in-ghaziabad-ghaziabad-news-gbd216899593","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बढ़ा रही है संक्रमण, सुधर नहीं रहे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बढ़ा रही है संक्रमण, सुधर नहीं रहे हैं लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ने लगी संक्रमण दर, कोरोना के 73 नए केस मिले
गाजियाबाद। लापरवाही की वजह से कोरोना संक्रमण की दर बढ़ने लगी है। तीन दिन के अंदर संक्रमण दर 0.03 प्रतिशत बढ़ी है। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दे रहे हैं। फिर भी कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जरूरत जिम्मेदारी उठाने की है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 73 मामले सामने आए। 24 मरीजों को होम आईसोलेशन और अस्पतालों से छुट्टी दी गई। होम आईसो लेेशन में 574 मरीजों का इलाज चल रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की प्राथमिकता पर जांच कराई जा रही है। क्वारंटीन सेंटर में अभी किसी संदिग्ध को भर्ती नहीं किया जा रहा है। जिले में तीन दिन पहले कोरोना की संक्रमण दर 1.40 फीसदी थी जो शुक्रवार को बढ़कर 1.43 फीसदी हो गई।
सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही
भीड़ भरे बाजारों में लोग बिना सुरक्षा उपायों के साथ घूमते दिखे। तुराबनगर बाजार में शाम चार बजे बिना मास्क के कई लोगों की आवाजाही देखी गई। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
परिवहन के स्थानों पर भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती नहीं दिखी। चालक-परिचालक बिना मास्क के यात्रियों को बस में बैठाते दिखे। बसों में यात्रियों की संख्या भी अधिक दिखी, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा दिखा।
इलाज में भी लापरवाही की शिकायतें
कोरोना संक्रमितों के इलाज में लापरवाही की भी शिकायतें मिल रही हैं। संतोष अस्पताल में एक महिला पार्षद के पति ने भी उपचार में लापरवाही की शिकायत की है। इसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस मामले में महिला पार्षद ने स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र लिखा था।