फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   इलेक्ट्रिक बसों के लिए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने की बैठक-Ghaziabad city

इलेक्ट्रिक बसों के लिए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने की बैठक-Ghaziabad city

Sun, 01 Jul 2018 05:52 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसों के लिए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने की बैठक-Ghaziabad city
इलेक्ट्रिक बसों के लिए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने ली बैठक
विज्ञापन

गाजियाबाद। गाजियाबाद में इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए बीते शुक्रवार को लखनऊ में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने बैठक की। बैठक में आरटीओ और रोडवेज के रीजनल मैनेजर समेत अन्य अधिकारियों ने योजना की रूपरेखा पर चर्चा की।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने व गाजियाबाद को ट्रांसपोर्ट का नया सिस्टम देने के लिए क्षेत्रीय सांसद वीके सिंह अपने स्तर से इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने की योजना बना रहे हैं। आरटीओ एके त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ में हुई बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से निर्देश मिले हैं कि इलेक्ट्रिक बसें जब शहर में चलेगी तो वहां कहां उनका स्टॉपेज होगा। बसों का चार्जिंग प्वाइंट किन-किन जगह लगेगा। बस अड्डों की कितनी क्षमता है। अगर इलेक्ट्रिक बसें भी बस अड्डों पर खड़ी होती है तो क्या स्थिति रहेगी। परिवहन विभाग ने जो अंतर्राज्यीय 22 रूट चिन्हित किए हैं, उस पर यात्रियों की क्या स्थिति है। यह सब जानकारी मांगी र्गई है। विभाग जल्द ही अपने स्तर से फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाकर शासन के पास भेजेगी। उन्होंने बताया कि 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। विभाग की भी कोशिश है कि जल्द रिपोर्ट तैयार की जाए। विभागीय अधिकारी रोडवेज के अधिकारियों के साथ मिलकर बस अड्डों की स्थिति का आकलन करेंगे। प्रस्तावित रूट को परखेंगे। इसके बाद बसों को मैदान में उतारकर परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed