{"_id":"5b0715d44f1c1ba76e8b4749","slug":"71527190996-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण मामले में जीडीए के चार अधिकारी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण मामले में जीडीए के चार अधिकारी फंसे
Updated Fri, 25 May 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध निर्माण मामले में जीडीए के चार अधिकारी फंसे
गाजियाबाद। राजेंद्र नगर में अवैध निर्माण की शिकायत पर जीडीए के चार अधिकारी फंस गए हैं। ये चार अधिकारी हैं, वीके सोनकर अधिशासी अभियंता, एनएस तोमर एई, राजेश शर्मा और चमन त्यागी जेई हैं। जीडीए अब इन चारों अधिकारियों के नाम शासन को भेज रहा है। संभावना है कि शासन स्तर से इन अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि राजेंद्र नगर में 2015-16 के दौरान अवैध निर्माण हुआ था। यह अवैध निर्माण जीडीए से स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया जा रहा था। इसकी शिकायत राज्यपाल से की गई। राजभवन से जीडीए अधिकारियों से इस अवैध निर्माण के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही इस दौरान क्षेत्र में जितने अधिकारी मौजूद रहे, उनका नाम भी मांगा गया। जीडीए ने जांच के बाद इन चार अधिकारियों के नाम शासन के पास भेजने का निर्णय लिया है।