फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एलिवेटेड रोड पर ओवर स्पीड की तो कटेगा चालान-Ghaziabad city

एलिवेटेड रोड पर ओवर स्पीड की तो कटेगा चालान-Ghaziabad city

Fri, 25 May 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड पर ओवर स्पीड की तो कटेगा चालान-Ghaziabad city
एलिवेटेड रोड पर ओवर स्पीड तो चालान पक्का
विज्ञापन

गाजियाबाद। एलिवेटेड रोड पर रफ्तार के बीच होते हादसों को थामने के लिए जीडीए सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने में जुटा है। बुधवार देर रात को सड़क आदेश के बाद जीडीए प्रशासन ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। अब जल्द ही रोड पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही दो जगह रोड पर स्पीड जांचने के लिए सेंसर लगाए जाएंगे। इनकी मदद से एलिवेटेड रोड से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखी जाएगी। खास बात यह है कि सेंसर की मदद से स्पीड लिमिट क्रास करने पर वाहनों के चालन काटे जाएंगे, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस नंबर के आधार पर आपके घर पहुंचाएगी।
यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक बनी एलिवेटेड रोड सिंगल पिलर पर बनी देश की पहली रोड है। गाजियाबाद से दिल्ली की दूरी एक घंटे से घटाकर 10 मिनट करने वाली रोड पर तेजी से हादसे हो रहे हैं। क्योंकि लोग तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे हैं, जिससे हादसों की संख्या बढ़ी है। ऐसी स्थिति में जीडीए, ट्रैफिक पुलिस व प्रशासन ने तेजी से मंथन शुरू किया है। अब ऐसा तंत्र विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है जो एलिवेटेड रोड पर चलने वाले वाहनों की स्पीड की गणना कर सके। साथ ही कैमरे की मदद से उस वाहन का नंबर ट्रेस किया जा सके। इसके लिए हाई रेज्यूल्यूशन कैमरे के साथ सेंसर लगाए जाने पर सहमति बन गई है। इसके बाद अगर कोई वाहन निर्धारित स्पीड पार करेगा तो उसका आसानी से चालान काटा जा सकेगा। अभी तक रोड पर चलाने वाले चौपहिया वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटा और दो पहिया के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटे निर्धारित की गई है। ऐसे में निगरानी तंत्र तैयार होने के बाद निर्धारित लिमिट पार करते ही संबंधित वाहन को कैमरे व सेंसर की मदद से पकड़ा जाएगा। उसके बाद आरटीओ कार्यालय में दिए गए पते पर चालान काट कर भेज दिया जाएगा। जीडीए वीसी रितु माहेश्वरी का कहना है कि शनिवार को कैमरे लगाने से जुड़ी प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सेंसर लगाए जाएंगे फिर ट्रैफिक पुलिस निगरानी तंत्र की मदद से एलिवेटेड रोड पर चलाने वाले वाहनों पर नजर रख सकेगी।
विज्ञापन


एलिवेटिड रोड से कूद रही वृद्धा को रोजेदार युवकों ने बचाया
गाजियाबाद। एलिवेटिड रोड से कूदकर आत्महत्या करने जा रही एक वृद्धा को बृहस्पतिवार दो युवकों ने समय रहते बचा लिया। रोजेदार युवकों ने न केवल वृद्धा की जान बचाई बल्कि उसे सिहानी गेट पुलिस के सुपुर्द किया। जहां से उसे वृद्धा आश्रम भेज दिया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रोगी है जो परिजनों से परेशान होकर घर से निकाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि वृद्धा महिला देहरा मसूरी की रहने वाली है जो काफी समय से मानसिक बीमार है। वह आत्महत्या करने के लिए राजनगर एक्सटेंशन की ओर एलिवेटिड रोड पर करीब चार किलोमीटर दूर तक चली गई थी। महिला एलिवेटेड रोड से कूदने के लिए रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी वहां से गुजर रहे खोड़ा कॉलोनी निवासी मोहम्मद उस्मान और मुसाहिद ने उसे पकड़ लिया। युवक महिला को लेकर सिहानी गेट थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को सारा घटनाक्रम बताया। एसओ विनोद पांडेय ने बताया कि वृद्धा मानसिक रूप से बीमार है और परिजनों से नाराज होकर आत्महत्या की कोशिश की। वृद्धा को आश्रम में भेज दिया है।


एलिवेटेड पर सुरक्षा के इंतजाम अधूरे
दिल्ली से गाजियाबाद को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड पर सुरक्षा के इंतजाम अधूरे हैं। सिर्फ चुनिंदा जगहों पर ही रेलिंग लगी है। खासकर जहां से मेट्रो व रेलवे लाइन गुजर रही है। बाकी जगहों पर कोई रेलिंग की व्यवस्था नहीं है। जबकि कई जगहों पर एलिवेटेड रोड की ऊंचाई 50 से 60 फीट तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed