{"_id":"5b868b4942c792466835ff64","slug":"61535544137-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर रेप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर रेप, आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 29 Aug 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर रेप, आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में नशीला पदार्थ पिलाकर कक्षा सात की एक छात्रा से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। स्कूल से लौटते वक्त आरोपी युवक छात्रा को जबरन अपने साथ एक कमरे में ले गया। शाम को बदहवास हालत में घर लौटी छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई तो उन्होंने आरोपी युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
13 वर्षीय किशोरी विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में परिवार के साथ किराए पर रहती है। किशोरी के पिता मंगलवार को रिक्शा लेकर काम पर चले गए और मां घरों में चौका बर्तन करने चली गई। किशोरी की बड़ी बहन 10वीं की छात्रा हैं, बड़ा भाई कॉलेज में पढ़ता है। किशोरी मंगलवार को स्कूल गई थी। करीब एक बजे वह घर लौटती है। मंगलवार को डेढ़ बजे तक भी वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। शाम करीब पांच बजे वह बदहवासी की हालत में घर पहुंची। परिजनों ने पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। किशोरी ने बताया कि उन्हीं की बिल्डिंग में किराए पर रहने वाला गौतम नाम का युवक स्कूल से लौटते वक्त उसे मिला और जबरन अपने साथ ले गया। उसके साथ न चलने पर युवक ने उसके भाई को मारने की धमकी दी। युवक उसे अपने साथ विजयनगर क्षेत्र में ही एक कमरे में ले गया और वहां उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। शाम को उसे छोड़ा। इस पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। एएसपी मनीषा सिंह का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।